सब्सक्राइब करें

देश के इन शहरों में बैन हुआ PUBG, खेलते हुए पकड़े जाने पर होगी जेल

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 11 Mar 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
PUBG Mobile Banned in these Indian Cities, you Could Be Jailed for Playing
pubg banned

प्लेअर्स अननोन बैटलग्राउंड (पबजी) भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है। पबजी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में मध्यप्रदेश में एक शख्स पबजी खेलने में इतना व्यस्त हो गया था उसने पानी की जगह तेजाब ही पी लिया। वहीं अब इस पबजी गेम पर बैन लगाने की बात चल रही है तो आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों में पबजी पर बैन लगा दिया गया है और खेलते हुए पकड़े जाने पर जेल हो सकती है।

Trending Videos
PUBG Mobile Banned in these Indian Cities, you Could Be Jailed for Playing
pubg banned

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गुजरात के राजकोट का है। राजकोट पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने बकायदा इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक 9 मार्च से गुजरात के राजकोट में पबजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह प्रतिबंध 30 मार्च 2019 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG Mobile Banned in these Indian Cities, you Could Be Jailed for Playing
pubg

राजकोट के अलावा कहा जा रहा है कि गुजरात के भावनगर और गिर सोमनाथ में भी पबजी पर बैन लग गया है। पबजी को बच्चों के लिए घातक बताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि लगातार गेम खेलने से बच्चे इसके आदी हो जाएंगे।

PUBG Mobile Banned in these Indian Cities, you Could Be Jailed for Playing
pubg
पबजी पर प्रतिबंध के दौरान यदि किसी के खिलाफ पबजी खेलने की शिकायत होती है और वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और आईपीसी की धारा 188 के तहत उसे गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही 200 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

 

 

विज्ञापन
PUBG Mobile Banned in these Indian Cities, you Could Be Jailed for Playing
pubg - फोटो : reddit.com

बता दें कि इससे पहले भी बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बच्चे ने पबजी को बैन करने की मांग की थी। वहीं कई राज्यों में भी पबजी पर बैन लगाने की मांग उठ चुकी है। जम्मू-कश्मीर में भी एक जिम ट्रेनर की तबियत खराब होने के बाद राज्य में पबजी पर बैन की मांग उठी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed