फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जियो के ग्राहकों को मिल सकता है बड़ा झटका, पूरा खेल इस समझौते के भरोसे

Mon, 24 Dec 2018 03:41 PM IST
kapil sharma टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Mon, 24 Dec 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Rcom Jio Spectrum deal :Jio Users may face problem
Mukesh-Anil Ambani

यदि आप भी एक रिलायंस जियो सिम कार्ड यूजर हैं और साथ ही आप बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे सर्किल में हैं तो आपको लिए बड़ी खबर है, क्योंकि कंपनी की ओर से आपको तगड़ा झटका लगने वाला है। आपकी सेवाएं बाधित हो सकती हैं। इंटरनेट की स्पीड तक कम हो सकती है। दरअसल यह पूरा मामला मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच एक करार पर टिका है।

Rcom Jio Spectrum deal :Jio Users may face problem
RCOM

इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो के ग्राहकों को यह असुविधा स्पेक्ट्रम के कारण होने वाली है। यदि जियो, रिलायंस कम्यूनिकेशन से स्पेक्ट्रम खरीदने में सफल रहती है तो मामला नहीं बिगड़ेगा लेकिन यदि वह असफल रही तो कई शहरों में जियो की सेवाएं बंद हो सकती हैं।

Rcom Jio Spectrum deal :Jio Users may face problem
Jio Giga Fiber

दरअसल रिलायंस जियो इंफोकॉम प्रीमियम 800MHz बैंड में पांच यूनिट्स स्पेक्ट्रम के लिए रिलायंस कम्यूनिकेशन पर निर्भर है। यही स्पेक्ट्रम कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश 4G LTE के लिए जरूरी हैं और जियो के पास 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 4जी एयरवेव्स की 3.8 यूनिट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rcom Jio Spectrum deal :Jio Users may face problem
2G Spectrum Case: Subramanian Swamy seeks more time to file more information

बता दें कि स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग अग्रीमेंट पर साल 2017 में किए गए दस्तखत के मुताबिक आरकॉम अपनी 4जी एयरवेव्स की 112.4 यूनिट्स जियो को बेच सकती है। इसके बदले आरकॉम को 18,000 करोड़ रुपये भी मिलेंगे। बता दें कि आरकॉम पर 46,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

 

विज्ञापन
Rcom Jio Spectrum deal :Jio Users may face problem
4G Jio

कुल मिलाकर कहें तो यदि दोनों भाईयों के बीच यह डील नहीं होती है तो दिल्ली, मुंबई, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे कई बड़े सर्किल में जियो की सेवा प्रभावित होगी। ऐसे में 4जी स्पेक्ट्रम नहीं होने के कारण जियो की कनेक्टिविटी खत्म हो जाएगी। बता दें कि पिछले सप्ताह ही दूरसंचार विभाग ने आरकॉम-जियो स्पेक्ट्रम डील को मंजूरी देने से मना कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed