फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जियो ने लॉन्च किया रियलमी यूथ ऑफर, ग्राहकों को 5,300 रुपये तक का फायदा

Sat, 27 Apr 2019 12:58 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 27 Apr 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio launched Jio Realme Youth Offer with benefits up to Rs 5,300, all you need to know
Jio Realme Youth Offer

रिलायंस जियो ने स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी के ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है जिसका नाम रियलमी यूथ ऑफर है। इस ऑफर के तहत रियलमी के नए स्मार्टफोन रियलमी 3 प्रो को खरीदने वाले ग्राहकों को कुल 5,300 रुपये का फायदा होगा। तो आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

Reliance Jio launched Jio Realme Youth Offer with benefits up to Rs 5,300, all you need to know
jio

जियो के इस ऑफर के तहत जो भी ग्राहक रियलमी 3 प्रो स्मार्टफोन खरीदेगा और उसमें जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल करेगा तो उसे 100 रुपये के 18 डिस्काउंट कूपन मिलेंगे, हालांकि इसके लिए ग्राहकों को कम-से-कम 299 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इस तरह कुल 1,800 रुपये मिलेंगे। ये सभी कूपन माय जियो ऐप में नजर आएंगे।

Reliance Jio launched Jio Realme Youth Offer with benefits up to Rs 5,300, all you need to know
bookmyshow

इसके अलावा ग्राहकों को बुकमायशो से फिल्म का टिकट बुक करने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। टिकट की कीमत कम-से-कम 100 रुपये होनी चाहिए। साथ ही यूजर्स को क्लियरट्रिप की ओर से 3,250 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं ग्राहकों को Ferns एंड Petals पर 750 रुपये की खरीदारी पर 150 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance Jio launched Jio Realme Youth Offer with benefits up to Rs 5,300, all you need to know
Realme 3 pro

रियलमी 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी स्पीड 2.2GHz है। फोन में ग्राफिक्स एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Reliance Jio launched Jio Realme Youth Offer with benefits up to Rs 5,300, all you need to know
Realme 3 Pro

रियलमी 3 प्रो का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का IMX519 सेंसर वाला, दूसरा 5 मेगापिक्सल का GC5035 सेंसर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed