फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरानी कीमत में रिचार्ज कराने का आखिरी मौका, कल से महंगे हो जाएंगे सभी कंपनियों के प्लान

Sat, 30 Nov 2019 01:31 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 30 Nov 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
Tariff Plan Of Airtel Vodafone Jio Bsnl Idea rise From 1 December here are the best prepaid plans
TARIFF PLAN HIKE - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल कल यानी एक दिसंबर से अपने प्लान महंगे करने वाले हैं। तीनों कंपनियों ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अपनी सेवाएं चालू रखने के लिए उन्हें ज्यादा खर्च करना पड़ा रहा है। ऐसे में खर्च निकालने के लिए देश की सभी कंपनियों ने टैरिफ प्लान महंगा करने का फैसला लिया है। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप आज यानी 30 नवंबर को रिचार्ज करा लें, क्योंकि कल से हर हाल में प्लान महंगे होने वाले हैं और यह बात आप भी जानते हैं कि यदि आपने पहले रिचार्ज करा लिया तो फायदे में रहेंगे। तो आइए कुछ अच्छे प्री-पेड प्लान के बारे में जानते हैं....



Tariff Plan Of Airtel Vodafone Jio Bsnl Idea rise From 1 December here are the best prepaid plans
jio 333 plan - फोटो : jio.com

जियो का बेस्ट प्रीपेड प्लान
जियो के पास 333 रुपये का एक प्लान है जो कि एक ऑल इन वन प्लान है। इस प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है और 112 जीबी डाटा मिलता है यानी हर रोज दो जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इसके प्लान में जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, वहीं दूसरे नेटवर्क यानी आईयूसी पर 1,000 मिनट कॉलिंग की जा सकेगी। 

Tariff Plan Of Airtel Vodafone Jio Bsnl Idea rise From 1 December here are the best prepaid plans
vodafone plan - फोटो : vodafone

वोडाफोन का बेस्ट प्री-पेड प्लान
वोडाफोन के पास एक 399 रुपये का प्लान है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान के तहत हर रोज एक जीबी डाटा मिलेगा। इसमें हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tariff Plan Of Airtel Vodafone Jio Bsnl Idea rise From 1 December here are the best prepaid plans
airtel plan - फोटो : airtel.in

एयरटेल का बेस्ट प्री-पेड प्लान
एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में हर रोज 1 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में हर रोज 100 मैसेज करने की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Tariff Plan Of Airtel Vodafone Jio Bsnl Idea rise From 1 December here are the best prepaid plans
idea plan - फोटो : idea

idea का बेस्ट प्री-पेड प्लान
आइडिया के पास एक 349 रुपये का प्लान है जिसमें 54 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और 54 दिनों तक हर रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा हर रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed