फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Sky फायर स्टिक, 249 रुपये में बिना सेटअप बॉक्स देखें टीवी, जानें सेटअप करने का तरीका

Fri, 17 May 2019 06:50 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 17 May 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Binge launches to offers digital content from multiple apps with Amazon FireTV Stick
Tata Sky

यदि आपके भी घर पर टीवी और आप Tata Sky के फैन हैं तो कंपनी ने आपको एक नया तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी सुविधा को आगे बढ़ाते हुए Tata Sky Binge लॉन्च कर दिया है जिसकी मदद से आप अमेजन फायर टीवी स्टिक के जरिए बिना सेटअप बॉक्स के टीवी देख सकेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

Tata Sky Binge launches to offers digital content from multiple apps with Amazon FireTV Stick
tata sky binge

सबसे पहले आपको बता दें कि अमेजन फायर टीवी स्टिक प्रीमियम कंटेंट देखने की सुविधा देता है। ऐसे में आप Tata Sky Binge की मदद से सिर्फ 249 रुपये में मनमुताबिक कंटेंट अपने टीवी पर देख सकते हैं। बता दें कि यह शुल्क मासिक है यानि हर महीने आपको 249 रुपये देने होंगे।

Tata Sky Binge launches to offers digital content from multiple apps with Amazon FireTV Stick
tata sky binge

हालांकि इस सुविधा के लिए आपके पास स्मार्ट टीवी या फिर ऐसा टीवी होना चाहिए जिसमें एचडीएमआई पोर्ट हो और घर पर वाई-फाई या इंटरनेट का कनेक्शन भी होना चाहिए। टाटा स्काई की इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको अपने टीवी में अमेजन फायर टीवी स्टिक लगाना होगा जिसे आप टीवी में मौजूद एचडीएमआई पोर्ट में लगाएंगे। इसके बाद आप Tata Sky Mobile के ऐप से इसे एक्सेस कर पाएंगे और मोबाइल ऐप में मौजूद तमाम तरह के कंटेंट देख सकेंगे। सके साथ मिलने वाले रिमोट में आपको वॉयस कमांड के लिए अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Sky Binge launches to offers digital content from multiple apps with Amazon FireTV Stick
tata sky binge

टाटा स्काई की इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको Amazon Fire TV Stick का TATA Sky एडिशन खरीदना होगा। इसमें आपको पहले से ही टाटा स्काई बिंग प्री-लोडेड मिलेगा। अमेजन फायर टीवी स्टिक की कीमत 3,999 रुपये है जिसे आप अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ऐसे में एक बार आपको 3,999 रुपये देने होंगे और उसके बाद हर महीने 249 रुपये देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed