फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घंटों PUBG खेलने वाली महिला ने मांगा तलाक, कहा- जिसके साथ खेलती हूं, उसी के साथ रहूंगी

Fri, 17 May 2019 06:18 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 17 May 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
PUBG Mobile Addiction: Woman Seeks Divorce from Husband, want to live with pubg game partner
PUBG Mobile Addiction - फोटो : amar ujala

पबजी मोबाइल गेम के बारे में तो आप जानते ही होंगे। पबजी (PUBG) प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड (पबजी) दीवानगी के बारे में आपको बताने की जरूरत नहीं है। पबजी गेम के कारण भारत अभी तक 10 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं और अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया चुका है। खास बात यह है कि जिस गुजरात में डीएम की मनाही के बाद पबजी खेलने पर 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, उसी गुजरात में पबजी की दीवानगी में एक महिला ने अपने पति से तलाक मांगा है।

PUBG Mobile Addiction: Woman Seeks Divorce from Husband, want to live with pubg game partner

यह अपने आप में शायद पहला मामला होगा जब पबजी के कारण किसी का रिश्ता टूटेगा। दरअसल अहमदाबाद में रहने वाली एक 19 साल की महिला को अपने पति से तलाक चाहिए। महिला एक साल से भी कम उम्र की बच्ची की मां है। इसके लिए महिला ने राज्य की महिला हेल्पलाइन अभयम 181 पर फोन किया है। महिला ने पति से तलाक मांगने और अपने पबजी गेमिंग पार्टनर के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है।

PUBG Mobile Addiction: Woman Seeks Divorce from Husband, want to live with pubg game partner
PUBG

रिपोर्ट के मुताबिक महिला एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती है। वह अपने फैसले पर अडिग है और उसका कहना है कि फैसले के पीछे घरेलू विवाद नहीं है। काउंसलर ने कहा, '18 साल की उम्र पूरी होने पर लड़की की शादी एक बिल्डिंग कांट्रैक्टर से हो गई थी। जल्द ही वह एक बच्ची की मां बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG Mobile Addiction: Woman Seeks Divorce from Husband, want to live with pubg game partner
playing pubg - फोटो : Social Media

महिला के बयान के अनुसार वह कुछ महीने पहले ही पबजी की आदी हुई है और घंटों पबजी खेलती है। पबजी खेलने के दौरान ही उसे शहर के एक लड़के प्यार हो गया है और दोनों मिलकर पबजी खेलते हैं। दोनों गेमिंग के दौरान चैटिंग भी करते हैं।महिला की काउंसिलिंग करने वाली सोनल संगठिया ने इस मामले पर कहा कि लड़की ने पति से तलाक के लिए अभयम में फोन किया था। उसके इस कदम का पिता ने समर्थन नहीं किया। 

विज्ञापन
PUBG Mobile Addiction: Woman Seeks Divorce from Husband, want to live with pubg game partner
pubg

उन्होंने बताया, 'उसका मामला सुनने के बाद, जब हमने उससे पूछा कि क्या उसका पति से कोई विवाद है तो उसने इससे इनकार कर दिया। उसका कहना है कि वह उस युवक के साथ रहना चाहती है जिससे वह नियमित तौर पर चैट करती है। साथी पबजी खिलाड़ी के साथ उसकी बढ़ती निकटता के परिणामस्वरूप जोड़े में लड़ाई होने लगी। जिसके बाद उसने पति का घर छोड़ दिया और अपने पिता के यहां रहने आ गई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed