फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: विंडोज 11 में फॉन्ट साइज और थीम चेंज करने का तरीका जान लें, नहीं होगी दिक्कत

Sun, 31 Oct 2021 01:39 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 31 Oct 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day How to Change Font Size and Theme in Windows 11
विंडोज 11 - फोटो : microsoft

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विंडोज 11 को लॉन्च किए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग इसके बारे में सही से नहीं जानते हैं। पहले ही ये कहा जा रहा था कि इस विंडोज में कई सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी। आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग के पहले ही इसको लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। अब तो चूंकि लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है और यह लेटेस्ट विंडोज लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचर्स के बारे में अभी भी लोग नहीं जानते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर में विंडोज 11 डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है। सिस्टम अपडेट में Download Now के बटन पर क्लिक करके और उसके बाद बताए गए स्टेप को फॉलो करते हुए आप अपने कंप्यूटर में Windows 11 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अब आइए जानते हैं इस विंडोज में फॉन्ट साइज और थीम चेंज करने का तरीका क्या है?

Tip of the day How to Change Font Size and Theme in Windows 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नए विंडोज में स्टार्ट मीनू की प्लेसमेंट भी बदल गई है। अब आपको एक फ्रेश स्टार्ट मीनू मिलेगा, जिसमें नया साउंड और नया इंटरफेस भी शामिल हैं। विंडोज 11 में स्टार्ट मीनू को लेफ्ट की जगह सेंटर में जगह दी गई है। 

Tip of the day How to Change Font Size and Theme in Windows 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विंडोज 11 में फॉन्ट साइज में बदलाव करने के लिए सबसे पहले आपको विंडोज की सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के लिए टास्कबार पर बने स्टार्ट बटन पर राइट क्लिक करके सेटिंग सेलेक्ट करना होगा। आप कीबोर्ड पर Windows+i दबाकर भी सीधे सेटिंग तक पहुंच सकते हैं। सेटिंग में जाने के बाद Accessibility में जाएं। वहां आपको Text Size का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक कर दें। अब आप Slider को ड्रैग करके फॉन्ट का साइज बढ़ा सकते हैं। फिर Apply पर क्लिक कर दें। इस तरह आपको अपने कंप्यूटर में नया फॉन्ट साइज दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tip of the day How to Change Font Size and Theme in Windows 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं, विंडोज 11 में थीम चेंज करने के लिए भी आपको सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा और वहां Personalization ऑप्शन को चुनना होगा। फिर Select a theme for apply पर जाकर किसी भी
थीम को सेलेक्ट कर लें और उसपर क्लिक कर दें। इस तरह आप आसानी से अपने कंप्यूटर की थीम चेंज कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed