आज से 15 साल पहले की बात करें तो फेसबुक के बारे में कोई जानता तक नहीं था कि कोई ऐसा एप भी आएगा, जो पूरी दुनिया पर अपनी एक अलग छाप छोड़ेगा। और आज देख लीजिए। लगभग हर किसी के मोबाइल में कुछ और हो न हो, फेसबुक जरूर रहता है। इसके बिना तो जैसे काम ही नहीं चलेगा। शुरुआत में तो लोग फेसबुक का इस्तेमाल नए-नए दोस्त बनाने और दोस्तों आदि से चैटिंग के लिए ही करते थे, लेकिन आज के समय में फेसबुक कमाई का भी जरिया बन गया है। यह आपकी पहचान तो बताता ही है, साथ ही इसके माध्यम से आप पैसे भी कमा सकते हैं। अगर आप भी फेसबुक का खूब इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना आपका अकाउंट हमेशा-हमेशा के लिए ब्लॉक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक होने से बचाने के लिए कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
काम की बात: इन गलतियों से ब्लॉक हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट, जान लेंगे तो नहीं पड़ेगा पछताना
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन