{"_id":"6a5f24a1d889c4dd0001683a","slug":"uidai-introduces-one-tap-biometric-lock-aadhaar-app-here-how-use-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Security: अब कोई नहीं कर पाएगा आपके बायोमेट्रिक्स का गलत इस्तेमाल, जानें Aadhaar App का नया फीचर","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Aadhaar Security: अब कोई नहीं कर पाएगा आपके बायोमेट्रिक्स का गलत इस्तेमाल, जानें Aadhaar App का नया फीचर
Tue, 21 Jul 2026 01:20 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:20 PM IST
सार
UIDAI: देश में आधार डेटा और फिंगरप्रिंट के गलत इस्तेमाल की बढ़ती चिंताओं के बीच UIDAI ने बड़ा कदम उठाया है। नए आधार एप में एक बेहद आसान और फास्ट बायोमेट्रिक्स लॉक व अनलॉक फीचर शामिल किया गया है। यह फीचर कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करने का तरीका क्या है? आइए जानते हैं इस लेख में...
विज्ञापन
UIDAI ने पेश किया नया बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Aadhaar Biometrics Lock: आजकल नया सिम कार्ड लेने से लेकर कई सरकारी और गैर-सरकारी सेवाओं के लिए हमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है। हालांकि जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे ही इसका दुरुपयोग भी बढ़ रहा है। इसी खतरे को देखते हुए यूआईडीएआई ने अपने नए आधिकारिक एप को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बना दिया है।
ऐसे करें इस फीचर का इस्तेमाल
- फोटो : एआई जनरेटेड
Biometrics Lock: कैसे करें इस फीचर का उपयोग?
अगर आप भी अपने बायोमेट्रिक्स डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें...
अगर आप भी अपने बायोमेट्रिक्स डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें...
- एप डाउनलोड और लॉगिन: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से आधिकारिक आधार एप डाउनलोड करें।
- MPIN दर्ज करें: एप सुरक्षित रूप से खोलने के लिए अपने 6 अंकों वाले सुरक्षित MPIN के जरिए लॉगिन करें।
- नेविगेशन: एप के स्क्रीन पर दिख रहे बायोमैट्रिक लॉक्ड (Biometrics Locked) आइकन पर क्लिक करें या फिर स्क्रीन में नीचे दिए गए सिक्योरिटी टैब में जाएं।
- विकल्प का चयन: यहां दिए गए बायोमेट्रिक्स लॉक या अनलॉक विकल्प को चुनें।
- वैरिफाई करें: अंतिम चरण में कंफर्म लॉक पर टैप करके प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आपका बायोमेट्रिक डेटा तुरंत लॉक हो जाएगा।
- लॉक होने के बाद क्या होगा?: जैसे ही आपका लॉक एक्टिवेट हो जाता है, आपके फिंगरप्रिंट और आईरिस (Iris) के जरिए होने वाले सभी ऑथेंटिकेशन पूरी तरह बंद हो जाएंगे। जब तक आप खुद इसे दोबारा नहीं खोलते, कोई भी आपकी जगह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कर पाएगा।
अनलॉक करने का तरीका
- फोटो : एआई जनरेटेड
Aadhaar App Unlock: बायोमेट्रिक्स अनलॉक करने का आसान तरीका
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि एक बार लॉक करने के बाद आप इसे अनलॉक नहीं कर सकतें, जब भी आपको बैंक, सरकारी योजनाओं, नया सिम लेने या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत पड़े, तो आप बेहद आसानी से इसे वापस अनलॉक कर सकते हैं। जानिए कैसे..

- अपने मोबाइल एप में छह-अंकों के MPIN की मदद से लॉगिन करें।
- होम पेज पर मौजूद बायोमैट्रिक लॉक्ड आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद कंफर्म अनलॉक बायोमैट्रिक विकल्प का चयन करें।
- इस प्रक्रिया को पूरा करते ही आपके बायोमेट्रिक्स सामान्य रूप से काम करने लगेंगे और आप बैंक या अन्य सरकारी सेवाओं में अपना वेरिफिकेशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI ने पेश किया नया बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
एप के अलावा भी उपलब्ध हैं विकल्प
अगर आप एप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें...
अगर आप एप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। उसके लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें...
- आधिकारिक वेबसाइट: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (uidai.gov.in) पर जाकर My Aadhaar सेक्शन में जाएं और वहां लॉक या अनलॉक विकल्पर पर क्लिक करें।
- OTP वेरिफिकेशन: वेबसाइट पर अपना वर्चुअल आईडी (Virtual ID) या पहचान संख्या दर्ज करके अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, जिसके बाद एक ओटीपी आएगी, उसे दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन: यह प्रक्रिया वैरिफाई होती है आपका आधार एप सुरक्षित हो जाएगा।
- ऑफलाइन केंद्र पर जाकर: अगर आप डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर या आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
UIDAI ने पेश किया नया बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
इन बातों का रखें ध्यान
यह बायोमेट्रिक लॉक सुविधा स्थायी नहीं है। जरूरत पड़ने पर इसे कभी भी अनलॉक किया जा सकता है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। साथ ही हमेशा केवल आधिकारिक UIDAI Aadhaar App का ही इस्तेमाल करें, ताकि आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहे।