{"_id":"5835819d4f1c1b462413bdbe","slug":"vodafone-offers-2gb-free-data-with-4g-sim-upgrade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्री रोमिंग के बाद वोडाफोन का नया ऑफर, 4G सिम के साथ 2 जीबी डेटा मुफ्त","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
फ्री रोमिंग के बाद वोडाफोन का नया ऑफर, 4G सिम के साथ 2 जीबी डेटा मुफ्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
रिलायंस जियो के बाद सभी कंपनियां अब अपने ग्राहकों को लुभाने में लगी हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन ने भी एक नया ऑफर निकाला है। इसके तहत ग्राहक को सिम 4जी में अपग्रेड करने पर 2 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा।
Trending Videos
2 of 5
वोडाफोन ने प्रेस को जारी बयान में कहा है, "वोडाफोन सुपरनेट 4जी में अपग्रेड करने पर सभी मौजूदा वोडाफोन ग्राहकों को 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। 4जी सिम सभी वोडाफोन स्टोर, वोडाफोन मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड आउटलेट में मिल रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वोडाफोन के इस ऑफर का लाभ प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के कस्टमर ले सकते हैं। शर्त ये है कि प्रीपेड ग्राहकों को यह डेटा 10 दिनों तक खर्च करना होगा। वहीं पोस्टपेड ग्राहक इसका लाभ अपने मौजूदा बिलिंग साइकिल तक ले सकेंगे।
4 of 5
वोडाफोन ने यह ऑफर फिलहाल मुंबई, हरियाणा, तमिलनाडु और पंजाब के ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। वहीं जहां वोडाफोन 4जी सर्विस नहीं दे रहा, वहां ग्राहक 3जी डेटा का ही लाभ ले पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
वोडाफोन का लक्ष्य मार्च 2017 तक 17 सर्किल के 24000 शहरों में सर्विस मुहैया कराने का है। वहीं, वोडाफोन ने हाल ही में रोमिंग भी फ्री की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।