सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Fake PM Loan Scam Alert: Beware Viral 3 Lakh Loan Ad; Govt Warns Against Sharing

Scam Alert: प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर फैलाया जा रहा बड़ा स्कैम, भूलकर भी न करें ये गलती

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 16 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Fake PM Loan Scheme scam: क्या आपके सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर तीन लाख रुपये तुरंत देने का कोई विज्ञापन दिखा है, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि सरकार ने अपनी फैक्ट-चेकिंग यूनिट के जरिए साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में है ही नहीं। आइए जानते हैं कि इन विज्ञापनों के जरिए कैसे लोगों को फंसाया जा रहा है और इससे कैसे आप खुद को बचा सकते हैं...
 

Fake PM Loan Scam Alert: Beware Viral 3 Lakh Loan Ad; Govt Warns Against Sharing
सरकारी योजना के नाम पर हो रहे स्कैम - फोटो : @PIBFactCheck
विज्ञापन

विस्तार

Viral loan advertisement fraud: यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम से एक फर्जी विज्ञापन वायरल हो रहा है, जिसमें आधार कार्ड पर तुरंत तीन लाख रुपये का लोन देने का दावा किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। ये विज्ञापनों के जरिए लोगों की निजी जानकारी जैसे आधार और बैंक डिटेल्स चुराकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने की एक सोची-समझी साजिश है।
Trending Videos


Aadhaar card loan scam: क्या है ये पूरा मामला?
अगर आपने हाल ही में सोशल मीडिया या यूट्यूब पर ऐसा कोई विज्ञापन देखा है जिसमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत सिर्फ आधार कार्ड से तीन लाख का लोन मिल रहा है, तो सावधान हो जाइए। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेकिंग यूनिट ने साफ कहा है कि ऐसी कोई भी योजना मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


How to identify fake government scheme: कैसे काम करता है यह स्कैम?
यह फर्जी विज्ञापन देखने में बिल्कुल असली जैसा लगता है। इसमें अभी अप्लाई करें जैसे शब्द लिखें होते हैं। साथ ही सरकारी जैसी दिखने वाली ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया जाता है और फिर कम डॉक्युमेंट में तुरंत लोन का दावा किया जाता है।
कई बार तो इसमें लिंक या क्यूआर कोड भी दिया जाता है, जिस पर क्लिक करते ही यूजर किसी अनजान वेबसाइट या एप पर पहुंच जाता है।
 धोखेबाज इस विज्ञापन को बहुत ही होशियारी से डिजाइन करते हैं। ये लोग सरकारी लोगो और आधिकारिक दिखने वाले ग्राफिक्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि आप इसे सच मान बैठें। इसी के साथ तुरंत लोन, सिर्फ आधार कार्ड, अभी अप्लाई करें जैसे लुभावने वादे करके ये उन लोगों को टारगेट करते हैं जिन्हें आर्थिक मदद की जरूरत होती है।

PM Loan scheme fact check: इमें खतरा कहां होता है? 
विज्ञापन में दिए गए लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक करते ही आपसे आपकी निजी जानकारी (आधार नंबर, फोन नंबर, बैंक डिटेल्स) मांगी जाती है। एक बार जानकारी शेयर करते ही ये जालसाज आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं या आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

Beware of loan scams India: खुद को कैसे रखें सुरक्षित
अगर आप ऐसे साइबर हमलों से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको बस कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करना हाेगा,
  • आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें: किसी भी सरकारी योजना की जानकारी के लिए हमेशा सरकारी पोर्टल्स जैसे myscheme.gov.in का ही इस्तेमाल करें।
  • जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान एप, वेबसाइट या मैसेज में अपनी बैंक डिटेल्स या आधार नंबर कभी न डालें। यहां पर याद रखें, सरकार कभी भी अनधिकृत माध्यमों से आपकी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगती। या कोई बैंक का कर्मचारी कभी फोन या मैसेज पर ओटीपी या कोई दस्तावेज नहीं मांगताद्ध
  • अक्षरों को पहचानें: अगर विज्ञापन में व्याकरण की गलतियां हैं, URL अजीब है (जैसे सरकारी न होकर .xyz या .site है), या आप पर तुरंत फैसला लेने का दबाव बनाया जा रहा है, तो समझ जाइए कि यह एक स्कैम है।
  • रिपोर्ट करें: अगर आपको ऐसा कोई विज्ञापन दिखे, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें और अपने परिचितों को भी सावधान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed