आए दिन ई-मेल आईडी पर तमाम तरह के मेल आते हैं। इनमें से कई ई-मेल तो काम के होते हैं, जबकि अधिकतर ई-मेल लोगों को धोखा देने वाले और प्रमोशन वाले होते हैं। ई-मेल की वजह से ही कई लोगों को लाखों का चूना लगाया जा चुका है। कई बार कुछ ई-मेल ऐसे होते हैं जिन पर क्लिक करते ही आपका सिस्टम हैक हो जाता है। चलिए आज हम आपको कुछ फर्जी ई-मेल के बारे में बताते हैं...
इस तरह के ई-मेल पर भूलकर भी ना करें क्लिक, नहीं तो जिंदगीभर पछताएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुरोध (Request)
इस तरह के ई-मेल में आपसे किसी चीज के लिए अनुरोध किया जाता है। इस तरह के मेल अधिकतर जाने- माने एनजीओ के नाम से आते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि शायद ही ऐसे ई-मेल एनजीओ द्वारा भेजे गए होते हैं। ऐसे किसी भी ई-मेल पर झट से क्लिक ना करें। ऐसे ई-मेल को या तो इन-बॉक्स में पड़े रहने दें या फिर डिलीट कर दें।
UPDATE KYC
इस तरह के ई-मेल आपके दोस्तों के नाम से आते हैं लेकिन जबकि आपके दोस्त ने कोई मेल भेजा ही नहीं होता है। इस ई-मेल के सब्जेक्ट को देखकर कई लोग क्लिक कर देते हैं, जबकि यह एक तरह का प्रमोशनल मेल होता है और इसका मकसद आपकी जानकारी लेनी होती है। ऐसे ई-मेल से दूर रहें।
अकाउंट समरी
ऐसे ई-मेल महीने के अंत में आते हैं। ऐसे मेल के साथ एक पीडीएफ अटैचमेंट होता है जिसे खोलने के लिए आपका बैंक अकाउंट नंबर डालना होता है। कई बार तो ऐसे ई-मेल आपके बैंक की ओर से आते हैं लेकिन कई बार हैकर्स भी ऐसे मेल करते हैं तो बैंक अकाउंट से जुड़े किसी भी ई-मेल को खोलने से पहले उसकी जांच अच्छी तरह से कर लें।
क्रेडिट कार्ड
कई बार ई-मेल आता है कि आपका क्रेडिट कार्ड बैंक से आपके घर पर भेजा जा चुका है। डिलीवरी के लिए इस फॉर्म को भरें, जबकि सच्चाई यह है कि ऐसे ई-मेल उनलोगों के पास भी आते हैं जिन्होंने कभी क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई हीं नहीं किया है।