फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UAN नंबर भूल गए हैं तो परेशान ना हों, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे खोजें

Sat, 27 Apr 2019 05:30 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 27 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
How do you find your UAN number online, Know full process
HOW FIND UAN NUMBER

यदि आप किसी संस्थान में नौकरी करते होंगे तो संभव है कि आपको EPF यानि एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड का फायदा मिल रहा होगा। यह आप भी जानते हैं कि आपकी सैलरी से कुछ पैसे काटकर ईपीएफ अकाउंट में आपकी कंपनी जमा करती है। अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे जमा हुए हैं। इसके लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की जरूरत होती है जो कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी किया जाता है।

How do you find your UAN number online, Know full process
EPFO

वैसे तो आप अपनी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से भी यूएएन नंबर पूछ सकते हैं। इसके अलावा यह कई बार आपको सैलरी स्लिप पर भी मिलता है लेकिन कई बार यह सैलरी स्लिप पर नहीं होता है और हम UAN नंबर भूल जाते हैं। ऐसे में हमें पता नहीं चलता है कि हमारे पीएफ अकाउंट में कितने पैसे हैं। तो चलिए आज ऑनलाइन यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पता करने का तरीका बताते हैं

How do you find your UAN number online, Know full process
UAN NUMBER

सबसे पहले EPFO के इस लिंक पर क्लिक करें https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इसके बाद आपको दाहिनी ओर नीचे की तरफ 'Know Your UAN Status' दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
How do you find your UAN number online, Know full process
UAN NUMBER

इसके बाद आपको मेंबर आईडी, आधार कार्ड और पैन के तीन विकल्प मिलेंगे। इनमें से किसी भी विकल्प का आप चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद कैप्चा डालकर Get Authorization Pin पर क्लिक करें।

विज्ञापन
How do you find your UAN number online, Know full process
otp MSG

इसके बाद खुले पेज पर I Agree के बॉक्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे EPFO की साइट पर डालते ही आपको आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) मिल जाएगा। साथ ही आपके नंबर पर मैसेज भी आएगा जिसमें UAN नंबर होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed