{"_id":"5cc2fa22bdec225eee4d44c5","slug":"how-to-call-someone-without-showing-my-number-all-you-need-to-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना असली नंबर बताएं किसी को ऐसे करें फोन और भेजें SMS","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
बिना असली नंबर बताएं किसी को ऐसे करें फोन और भेजें SMS
कई बार हम अपनी निजता के कारण किसी को अपना निजी मोबाइल नंबर देना नहीं चाहते हैं। ऐसे में हमें एक दूसरा सिम कार्ड रखना पड़ता है, लेकिन एक तरीका है जिसकी मदद से आप बिना अपना असली नंबर बताए किसी को भी फोन कर सकते हैं और मैसेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
Text Me
यदि आप चाहते हैं कि आपका असली नंबर किसी के पास ना जाए और आप उसे फोन और मैसेज कर सकें तो इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से अपने एंड्रॉयड फोन में Text Me नाम के ऐप को डाउनलोड करें। यदि आपके पास एक ही सिम कार्ड है या फिर एक ही सिम वाला फोन है तो आपके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।
3 of 5
Text Me
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें आपको एक विकल्प मिलेगा जिसमें आप वह नंबर डाल सकते हैं जिसे आपको दूसरे को बताना चाहते हैं। मतलब यह कि यहां आपको वह नंबर डालना है जिसे आप अपने असली नंबर की जगह दिखाना चाहते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आप जिसे फोन करेंगे उसके मोबाइल पर आपका नंबर अलग-अलग देशों के कोड नंबर के साथ दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Text Me
रजिस्ट्रेशन के बाद आप जिसे भी कॉल या मैसेज करेंगे वह रजिस्टर्ड नंबर से ही जाएगा ना कि आपके असली नंबर से। इस ऐप में आप एक साथ कई सारे नंबर इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि एक से अधिक नंबर इस्तेमाल करने के लिए आपको हर महीने 60 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Text Me
इस ऐप में फ्री में मैसेज भेजने और फोन करने की भी सुविधा है लेकिन यह सुविधा फिलहाल अमेरिका और कनाडा के लिए ही उपलब्ध है। इस ऐप में आपको स्टिकर, फोटो और वीडियोज की भी सुविधा मिलती है। इसके जरिए आप चैटिंग भी कर सकते हैं, वह भी अपना असली नंबर बिना बताए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।