फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस सब्सिडी तो मिल रही है लेकिन अकाउंट में पैसा आ भी रहा है या नहीं, मोबाइल से चेक करें

Fri, 22 Feb 2019 02:42 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 22 Feb 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
check gas subsidy online, All you need to know
LPG Gas Subsidy Status

आप में से अधिकतर लोगों के घर में एलपीजी गैस कनेक्शन होगा। ऐसे में कई लोग सब्सिडी का भी फायदा ले रहे होंगे। वैसे तो सब्सिडी का पैसा अपने आप ही आपके संबंधित बैंक खाते में चला जाता है लेकिन कई बार बैंक की गलती से पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है। तो अब सवाल यह है कि आखिर कैसे पता लगाएं कि गैस सब्सिडी का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं। आइए जानते हैं।

check gas subsidy online, All you need to know
lpg shimla

सब्सिडी स्कीम के तहत ग्राहकों को एक तय कीमत पर रसोई गैस सिलेंडर मिलता है और फिर बाद में कुछ राशि सब्सिडी के तौर पर बैंक खाते में वापस कर दी जाती है। तो चलिए हम आपको एक तरीका बताते हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे फोन से चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा आ रहा है या नहीं।

check gas subsidy online, All you need to know
LPG Gas Subsidy Status

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में www.mylpg.in टाइप करें। अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जो कि आपके सर्विस प्रोवाइडर की होगी। अब सबसे ऊपर दाहिनी ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प मिलेगा। अब यदि आपने पहले से अपनी आईडी बना ली है तो साइन-इन करें और नहीं बनाई है तो न्यू यूजर पर क्लिक करके आईडी बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
check gas subsidy online, All you need to know
LPG Gas Subsidy Status

इसके बाद लॉगिन करने पर आपको दाहिनी ओर व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री। इस पर क्लिक करने पर आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है और कब मिली है। वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
check gas subsidy online, All you need to know
lpg shimla

अगर आपने अपना एलपीजी आईडी को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर से मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। साथ ही आप 18002333555 पर फ्री में कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed