{"_id":"5c6e70a9bdec22737f733c12","slug":"how-to-identify-a-fake-100-rupee-note-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाजार में 100 रुपये के नकली नोट की भरमार, ऐसे करें पहचान, नहीं तो लग जाएगा चूना","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
बाजार में 100 रुपये के नकली नोट की भरमार, ऐसे करें पहचान, नहीं तो लग जाएगा चूना
नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बाजार में 2000 और 500 रुपये के नए नोट पेश किए थे। उसके बाद धीरे-धीरे 100, 200, 50, 20 और 10 रुपये के भी नोट बाजार में आए। वहीं अब 100 रुपये का नया नोट काफी चलन में आ गया है लेकिन आपको बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि बाजार में सबसे ज्यादा नकली नोट 100 रुपये के हैं। इसकी जानकारी खुद आरबीआई ने दी है।
2 of 5
RBI
आरबीआई ने हाल ही में अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2017-2018 में बाजार से जितने भी नकली नोट मिले हैं उनमें से सबसे ज्यादा नकली नोट 100 रुपये के हैं। तो अब आपके लिए जरूरी है कि आप 100 रुपये के नकली नोट को पहचानें, नहीं तो आपको कोई चूना लगा सकता है। आइए जानते हैं पहचान का तरीका।
3 of 5
RBI RS 100 NOTE
सबसे पहले आपको बता दें कि 100 रुपये के असली नोट पर सामने वाले दोनों हिस्से पर देवनागरी में 100 लिखा है। वहीं नोट के बीच में महात्मा गांधी की फोटो लगी है। इसके अलावा असली नोट पर RBI, भारत, INDIA और 100 छोटे अक्षरों में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
RBI RS 100 NOTE
साथ ही नोट को मोड़ने पर नोट में लगे तार का रंग बदलेगा और वह हरे से नीला हो जाएगा। इसके अलावा असली नोट पर 100 का वॉटरमार्क भी है। वहीं नोट के पीछे छपाई का वर्ष, स्लोगन, अलग-अलग भाषाओं में सौ रुपया और अशोक स्तंभ बना हुआ है। अगली स्लाइड में जानें आरबीआई की वेबसाइट से करें असली नोट की पहचान करने का तरीका।
विज्ञापन
5 of 5
RBI RS 100 NOTE
यदि आपको समझने में दिक्कत हो रही है तो आप paisaboltahai.rbi.org.in वेबसाइट पर नए नोट की पूरी जानकारी फोटो और ग्राफिक्स के साथ समझ सकते हैं। इस वेबसाइट पर सभी नोट के फीचर्स की जानकारी मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।