{"_id":"6950d00284bd08ef1d0f450b","slug":"how-to-fix-slow-smart-tv-cold-boot-guide-hindi-2025-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cold Boot: स्मार्ट टीवी हो गया है स्लो, बार-बार हो रहा हैंग? 'कोल्ड बूट' ट्रिक से 2 मिनट में ठीक करें प्रॉब्लम","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Cold Boot: स्मार्ट टीवी हो गया है स्लो, बार-बार हो रहा हैंग? 'कोल्ड बूट' ट्रिक से 2 मिनट में ठीक करें प्रॉब्लम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:07 PM IST
सार
Smart TV Hanging Solution: क्या आपका स्मार्ट टीवी भी एप्स खोलते समय अटक रहा है या उसकी स्पीड धीमी हो गई है? घबराइए मत, इसके लिए आपको मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं है। बस एक आसान से स्टेप के जरिए आप अपने टीवी की हैंगिंग की समस्या को बिल्कुल फ्री में ठीक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
स्मार्ट टीवी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज के स्मार्ट टीवी असल में एक कंप्यूटर की तरह ही काम करते हैं, जिनमें अपना प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर होता है। जब आप घंटों तक यूट्यूब, नेटफ्लिक्स या अन्य एप्स देखते हैं, तो टीवी के बैकग्राउंड में बहुत सारा टेम्पररी डेटा यानी 'कैशे' (Cache) जमा होने लगता है। यह डेटा कैशे मेमरी को फुल कर देता है, जिसके वजह से टीवी स्लो हो जाता है और उसकी परफॉर्मेंस गिरने लगती है। कई बार टीवी अटक-अटक कर चलने लगता है और व्यूइंग एकदम बेकार हो जाता है। अगर आपका टीवी भी बार-बार हैंग होता है, तो यहां हम आपको कुछ आसान स्टेप्स में उसे सुपर फास्ट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
2 of 4
क्या होता है कोल्ड बूट?
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है कोल्ड बूट?
सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि जब हम रिमोट से टीवी बंद करते हैं, तो वह पूरी तरह बंद नहीं होता बल्कि स्टैंडबाय मोड में चला जाता है। इस दौरान टीवी के अंदरूनी सर्किट में बिजली दौड़ती रहती है और पुराना कैशे डेटा डिलीट नहीं होता, जिससे धीरे-धीरे टीवी की परफॉरमेंस गिरने लगती है और एप्स क्रैश होने लगते हैं। कोल्ड बूट वह प्रक्रिया है जो टीवी की बिजली को पूरी तरह काटकर उसे रिबूट होने का मौका देता है, जिससे सारा फालतू डेटा साफ हो जाता है और टीवी फिर से तेजी से काम करने लगता है।
3 of 4
कोल्ड बूट क्यों जरूरी है?
- फोटो : Adobe Stock
कोल्ड बूट क्यों जरूरी है?
कोल्ड बूट टीवी की टेम्पररी मेमोरी को साफ करता है, जिससे सिस्टम पर पड़ने वाला अतिरिक्त बोझ हट जाता है। यह मेन बोर्ड से बिजली को पूरी तरह कट कर देता है, जिससे हैंग, स्लो रिस्पॉन्स और एप क्रैश जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसे करने के बाद एप्स जल्दी खुलते हैं और टीवी चलाने का अनुभव स्मूथ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
स्मार्ट टीवी
- फोटो : AI
स्मार्ट टीवी को कोल्ड बूट करने का आसान तरीका
अगर आपका टीवी हैंग हो रहा है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले रिमोट या टीवी पर लगे बटन से टीवी को बंद कर दें।
अब दीवार पर लगे बिजली के सॉकेट से टीवी का प्लग पूरी तरह बाहर निकाल दें।
करीब एक मिनट तक टीवी को बिना बिजली के ही छोड़ दें।
अब टीवी के प्लग को दोबारा सॉकेट में लगाकर पॉवर ऑन करें।
आप पाएंगे कि आपका टीवी अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।