फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: फोन में चिल्लाते रहते हैं हैलो-हैलो, फिर भी सामने वाले तक नहीं पहुंचती आवाज, कहीं ये दिक्कत तो नहीं?

Sun, 04 Jan 2026 07:01 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 07:01 PM IST
सार

How To Solve Microphone Problem: क्या कॉल के दौरान आप हैलो-हैलो चिल्लाते रहते हैं, लेकिन सामने वाले को आपकी आवाज साफ नहीं सुनाई देती? इसकी सीधी वजह माइक्रोफोन के छेद का जाम होना हो सकता है। लेकिन इसकी यही सिर्फ एक वजह नहीं है, बल्कि कई और कारणों से आपका माइक्रोफोन काम करना बंद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन
how to fix smartphone microphone no voice calling issue at home
माइक्रोफोन - फोटो : AI
आज से समय में फोन का माइक्रोफोन बार-बार खराब होने की समस्या आम हो गई है। अगर आप बस या ऑटे से बहुत ज्यादा सफर करते हैं, तो पसीने और धूल-मिट्टी के वजह से फोन का माइक्रोफोन जाम हो जाता है जिसके वजह से काल करने पर सामने वाले को आपकी आवाज ठीक से नहीं पहुंचती। लेकिन इसकी यही सिर्फ एक वजह नहीं है। कई बार गलत तरह से कवर लगाने और सॉफ्टवेयर क्रैश होने के वजह से भी फोन का माइक्रोफोन काम करना बंद कर देता है। आइए जानते हैं किन कारणों से माइक्रोफोन खराब हो सकता है और उसे कैसे ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए।


माइक्रोफोन के सफाई है जरूरी
अगर सामने वाले को अक्सर आपकी आवाज सुनाई नहीं देती तो आपको सबसे पहले माइक्रोफोन को साफ करना चाहिए। इसके लिए एक सॉफ्ट पुराना टूथब्रश लें और माइक वाले छेद को धीरे-धीरे साफ करें। आप माइक्रोफोन के छेद को साफ करने के लिए टूथपिक का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि टूथपिक को ज्यादा अंदर न डालें। छेद में जमी धूल निकलने से आवाज तुरंत साफ हो जाती है।
how to fix smartphone microphone no voice calling issue at home
माइक्रोफोन - फोटो : AI
फोन का कवर हटाकर देखें 
कई बार फैंसी कवर फोन के माइक को दबा देते हैं। एक बार कवर हटाकर कॉल करें; अगर आवाज साफ जा रही है, तो समझ लीजिए कि दिक्कत आपके कवर के डिजाइन में है।
how to fix smartphone microphone no voice calling issue at home
सॉफ्टवेयर अपडेट पर दें - फोटो : AI
सॉफ्टवेयर अपडेट पर दें 
ध्यान अगर आपके फोन का सॉफ्टवेयर पुराना हो गया है, तो भी माइक में दिक्कत आ सकती है। बार-बार सॉफ्टवेयर क्रैश होने से फोन के कई फीचर ठीक से काम नहीं करते। इसके लिए फोन की Settings में जाएं और Software Update चेक करें। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने से कई बार क्रैश या बग अपने आप ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to fix smartphone microphone no voice calling issue at home
Smartphone - फोटो : AI
एप्स की परमिशन चेक करें
अगर सामान्य कॉल ठीक हो रही है, लेकिन व्हाट्सएप या गूगल मीट पर आवाज नहीं जा रही, तो समस्या परमिशन की हो सकती है। इसे ठीक करने के लिए एप के परमिशन सेक्शन में जाकर माइक्रोफोन के एक्सेस को 'Allow' कर दें।
विज्ञापन
how to fix smartphone microphone no voice calling issue at home
स्मार्टफोन - फोटो : AI
रीस्टार्ट से भी ठीक होगी प्रॉब्लम
सुनने में यह मामूली लगता है, लेकिन फोन को एक बार री-स्टार्ट करने से बैकग्राउंड में चल रहे वो खराब प्रोसेस बंद हो जाते हैं जो माइक में रुकावट डाल रहे होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed