{"_id":"5cbfef0fbdec2214065a7842","slug":"if-your-password-is-12345-or-any-other-from-this-list-please-change-right-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यदि आपके फोन, इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड इस लिस्ट में है तो फटाफट बदल लें, नहीं तो पछताएंगे","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
यदि आपके फोन, इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड इस लिस्ट में है तो फटाफट बदल लें, नहीं तो पछताएंगे
एक अध्ययन में पाया गया है कि पूरी दुनिया में लाखों लोग अपने संवेदनशील खातों के लिए बड़ी आसानी से समझ आने वाले पासवर्ड रखते हैं। ब्रिटेन की नेशल साइबर सिक्युरिटी सेंटर (एनसीएससी) ने पाया कि हैक किए गए अधिकांश खातों का पासवर्ड 123456 रखा गया था। इस अध्ययन ने साइबर ज्ञान की कमी को सामने लाने का किया है, जिससे खतरा पैदा हो सकता है। सेंटर ने कहा है कि स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाने के लिए लोगों को आसानी से याद होने वाले तीन अलग अलग अक्षर को एक साथ इस्तेमाल करना चाहिए।
2 of 5
ncsc
अपने पहले साइबर सर्वे में एनसीएससी ने हैक किए गए खातों के पासवर्ड का व्यापक विश्लेषण किया, मसलन इनमें किन शब्दों, मुहावरों या अंकों का इस्तेमाल किया गया है। पाया गया कि 123456 पासवर्ड की संख्या सर्वाधिक थी, लगभग 2 करोड़ 30 लाख से भी अधिक। दूसरा सबसे लोकप्रिय पासवर्ड था 123456789 और इसे भी समझना बहुत मुश्किल नहीं था। शीर्ष पांच में 'qwerty', 'password' और '1111111' भी आते हैं।
3 of 5
facebook password
पासवर्ड में सबसे औम तौर पर ऐश्ले, माइकल, डैनियल, जेसिका और चार्ली जैसे नाम अधिक मिले। प्रीमियर लीग फ़ुटबॉल टीम के नाम पर पासवर्ड रखने की जहां तक बात है, इसमें लीवरपूल का नाम सबसे ऊपर था जबकि चेल्सी दूसरे नंबर पर है। संगीत से संबंधित पासवर्ड में ब्लिंक-182 शीर्ष पर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
password
एनसीएससी के टेक्निकल डायरेक्टर डॉ इयान लेवी के अनुसार, जो लोग सबसे आम पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं वो हैकिंग के लिए खुद को सबसे आसान शिकार बनाते हैं।वो कहते हैं, "किसी को भी अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए आसान पासवर्ड नहीं रखना चाहिए, जैसे कि अपने नाम का पहला शब्द, स्थानीय फ़ुटपबॉल टीम या पसंदीदा बैंड।"
विज्ञापन
5 of 5
जीमेल हैक
इस सर्वे में एनसीएससी ने सुरक्षा के प्रति लोगों में सतर्कता पर भी सवाल किए। इसमें पाया गया कि 42 प्रतिशत लोगों को पैसे चोरी होने का डर रहता है और 15 प्रतिशत लोगों को लगता है कि उनकी सुरक्ष पुख़्ता है। ये भी पाया गया कि करीब आधे लोगों ने अपने मुख्य ईमेल खाते का अनुमान लगाने में कठिन पासवर्ड चुना था। हैक किए गए खातों के डेटाबेस की देखरेख करने वाले सिक्युरिटी एक्सपर्ट ट्रॉय हंट का कहना है कि ऑनलाइन सिक्युरिटी का एक मात्र उपाय है बेहतर पासवर्ड चुनना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।