ठंड के मौसम में लोग खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं। ताकि उनको कोई परेशानी न हो, लेकिन खुद से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान नहीं देते जिससे उन्हें परेशानी हो सकती है। दरअसल, आज के समय में मोबाइल भी एक ऐसी चीज है, जिसके खराब होने या ठीक से काम न करने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि सर्दियों में आपको अपने मोबाइल का भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि ठंड का असर आपके फोन पर भी पड़ता है। आप कुछ टिप्स को फॉलो कर के सर्दियों के दौरान फोन में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। अगर आप भी कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली जगह पर रहते हैं या फिर ऐसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि ठंड में आपके फोन में कौन-कौन सी दिक्कतें आ सकती है, साथ ही इससे कैसे बचा जा सकता है?
{"_id":"61e9301d0354c73d7052c1ba","slug":"mobile-tips-for-winter-safety-tips-for-using-mobile-phone-in-winters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Tips for Winter: इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित, वरना खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Mobile Tips for Winter: इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित, वरना खराब हो सकता है आपका स्मार्टफोन
Sun, 23 Jan 2022 05:55 PM IST
ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
बैटरी पर असर
- एक्सपर्ट की मानें तो, 0 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में फोन ठीक काम करता है, लेकिन माइनस में तापमान पहुंचते ही स्मार्टफोन की बैटरी दम तोड़ने लगती है। दरअसल, ज्यादातर फोन में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जिसके चलते पारा गिरने पर इनका इंटरनल इलेक्ट्रिकल रेजिस्टेंस बढ़ जाता है और बैटरी की क्षमता में गिरावट आने लगती है।
इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
स्क्रीन और स्पीकर में दिक्कत
- टेंपरेचर के गिरने पर फोन की स्क्रीन पर धुंधलापन आने लगता है। इसकी वजह से फोन पर टेक्सट और पिक्चर साफ नहीं दिखते। इसके अलावा सर्दियों में अगर आप घर से बाहर कोहरे में कहीं जा रहे हैं, तो इस दौरान काफी देर तक फोन पर बात करने से भी खतरा रहता है। बाहर की ओस आपके फोन के स्पीकर को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन टिप्स से सर्दियों में अपने मोबाइल को रखें सुरक्षित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
क्या बरतें सावधानी
- इन परेशानियों से बचने के लिए आपको अपने फोन को ठंडे मौसम में ज्यादा समय के लिए बाहर नहीं रखना चाहिए। अगर फोन को सही सलामत रखना है, तो इसे किसी गर्म जगह पर रखने की कोशिश करें। इसके अलावा फोन को किसी अच्छे कवर में रखना भी बेहतर साबित हो सकता है, जिससे उसका टेंपरेचर सही रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- अगर आप एक लंबी ट्रिप पर जा रहे हैं तो फोन को एक पावर बैंक से जरुर जोड़कर रखें। फोन को कोहरे वाली जगह पर बार-बार बाहर निकालना सही नहीं होगा। इससे फोन में नमी आने का डर होता है। इसके अलावा आप अपने फोन पर एक अच्छा केस भी लगा सकते हैं।