फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Online Shopping Tips: करने जा रहे हैं ऑनलाइन शॉपिंग, तो इन बातों का रखें ध्यान, महंगे प्रोडक्ट भी मिलेंगे सस्ते में

Sun, 23 Jan 2022 12:25 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Online Shopping Tips Before Online Shopping Keep These Things in Mind Expensive Products in Cheap Price
ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स - फोटो : Istock

बीते कुछ सालों के दौरान भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइटों का बाजार बढ़ा है। आज बड़े पैमाने पर लोग बाजार में जाकर शॉपिंग करने की बजाए ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे के कई कारण हैं। ग्राहकों को ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर चीजों को खरीदने पर काफी अच्छी सर्विस मिलती है। इसके अलावा उन्हें प्रोडक्ट पर कई शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट भी मिलते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ई-कॉमर्स वेबसाइटों का मार्केट साइज भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है। त्योहारों के समय निकलने वाली सेल के दौरान इन प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी मात्रा में लोग शॉपिंग करते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप महंगे प्रोडक्ट भी काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। ऐसा करके आप अपनी अच्छी खासी बचत तो करेंगे, साथ ही आपको कई दूसरे  बेनिफिट भी मिलेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Online Shopping Tips Before Online Shopping Keep These Things in Mind Expensive Products in Cheap Price
ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स - फोटो : iStock

प्रोडक्ट प्राइस का करें कंपेयर

अगर आप किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदने जा रहे हैं, तो उसके प्राइस को दूसरी ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर कंपेयर करें। प्रोडक्ट प्राइस को कंपेयर करने के बाद जहां पर वो आपको सस्ते में मिल रहा है। उसे वहां से खरीद लीजिए।

Online Shopping Tips Before Online Shopping Keep These Things in Mind Expensive Products in Cheap Price
ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स - फोटो : iStock

खास ऑफर्स और सेल का करें इंतजार

अगर आप किसी चीज को खरीदने जा रहे हैं, तो आपको उसे खरीदने से पहले कुछ समय का इंतजार करना चाहिए। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट समय-समय पर खास ऑफर्स और सेल निकालती रहती हैं। सेल के दौरान कई प्रोडक्ट की कीमतें काफी कम हो जाती हैं। उस दौरान आपको वो प्रोडक्ट खरीदना चाहिए। इससे आपकी अच्छी बचत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Online Shopping Tips Before Online Shopping Keep These Things in Mind Expensive Products in Cheap Price
ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स और ट्रिक्स - फोटो : pixabay

प्रोडक्ट पर चल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स का रखें ध्यान

आप जब भी किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदें। उस समय आपको प्रोडक्ट पर चल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। अक्सर प्रोडक्ट को खरीदते समय खास क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर उसमें छूट मिलती है। ऐसा करके आप महंगी चीजों को सस्ते में खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed