फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laptop Safety Tips: लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा आपका लैपटॉप, बस करना होगा ये काम

Sat, 22 Jan 2022 07:48 PM IST
आशिकी पटेल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 22 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Laptop Safety Tips your laptop will be safe for a long time If you take care like this
लंबे समय तक सही चलाना है लैपटॉप, तो ऐसे रखें ख्याल - फोटो : iStock

आज के समय में लैपटॉप लगभग हर इंसान की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। विशेषकर कोरोना काल में। चाहे स्टूडेंट हो या नौकरीपेशा कोरोना का समय ऐसा रहा है कि अब लगभग हर किसी के पास लैपटॉप आ गया है। ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क या वर्क फ्रॉम होम हो अब सबकुछ लैपटॉप से होने लगा है। सबसे खास बात ये है कि इसे लेकर कहीं भी ट्रैवल करने में भी कोई परेशानी नहीं होती। स्मार्टफोन की तरह अब हर किसी के पास लैपटॉप मौजूद रहने लगा है। अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो उसका ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। फिर चाहे आपने खुद खरीदा हो या ऑफिस से मिला हो। आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने लैपटॉप का ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन काम की टिप्स के बारे में... 

Laptop Safety Tips your laptop will be safe for a long time If you take care like this
लंबे समय तक सही चलाना है लैपटॉप, तो ऐसे रखें ख्याल - फोटो : iStock
ऐसे रखें लैपटॉप का ख्याल 

काम होने के बाद शट डाउन कर दें 
  • स्लीप मोड में लैपटॉप को रखना सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक स्लीप मोड में रखना सही नहीं है। ऐसे में काम खतम होने पर लैपटॉप को  शट डाउन कर दें।
Laptop Safety Tips your laptop will be safe for a long time If you take care like this
लंबे समय तक सही चलाना है लैपटॉप, तो ऐसे रखें ख्याल - फोटो : अमर उजाला
बैट्री को दें आराम  
  • विशेषज्ञों के अनुसार बैटरी की चार्जिंग को 80 प्रतिशत से ऊपर और 40 प्रतिशत के नीचे न जाने दें। ऐसा करने से आपकी बैटरी लाइफ चार गुना तक लंबी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laptop Safety Tips your laptop will be safe for a long time If you take care like this
लंबे समय तक सही चलाना है लैपटॉप, तो ऐसे रखें ख्याल - फोटो : iStock
ठंडा रखें
  • लैपटॉप को ठंडा रखना बैटरी के लिए महत्वपूर्ण है। इसके लिए सबसे जरूरी ये है कि इसकी कूलिंग एयरफ्लो सही स्थिति में काम करता रहे। जब मौसम गर्म होता है तो इस पर ध्यान देना और भी अधिक जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
Laptop Safety Tips your laptop will be safe for a long time If you take care like this
लंबे समय तक सही चलाना है लैपटॉप, तो ऐसे रखें ख्याल - फोटो : iStock
समय-समय पर अपडेट करते रहें 
  • लैपटॉप के सॉफ्टवेयर को अपडेटेड रखना बेहद जरूरी है। सॉफ्टवेयर अपडेट आपके लैपटॉप को कुछ सुरक्षा जोखिमों से बचाने में मदद करते हैं, साथ ही बग्स और अन्य छोटी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed