फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gmail Safety Tips: कहीं आपका भी जीमेल हैक तो नहीं हुआ? इस आसान तरीके से करें पता

Sat, 22 Jan 2022 06:24 PM IST
आशिकी पटेल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 22 Jan 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Gmail Safety Tips how to check gmail account is hack or not follow these steps
कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल अकाउंट? ऐसे करें पता - फोटो : iStock

आजकल तकनीकी ने लोगों के काम को जितना आसान बनाया है, उतना ही लोगों की मुसीबतें भी बढ़ी हैं। पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। जालसाजों ने लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। साइबर क्रिमिनल्स आपकी निजी जानकारी चुरा कर आपको ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। जालसाज अब लोगों को निशाना बनाने के लिए जीमेल हैक करने लगे हैं, क्योंकि सबसे ज्यादा खतरा इसी से रहता है। जीमेल का इस्तेमाल पर्सनल से लेकर ऑफिस तक के सारे काम में किया जाता है। कब कोई आपका जीमेल अकाउंट हैक कर लेगा आपको पता भी नहीं चलेगा। अगर इसका पता चल जाए तो समय रहते आप पासवर्ड चेंज करके अपने डाटा को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसे में अगर पता करना चाहते हैं कि आपका जीमेल अकाउंट हैक हुआ है या नहीं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे, जिसके बाद आपको आसानी से पता चल जाएगा। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में... 

Gmail Safety Tips how to check gmail account is hack or not follow these steps
कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल अकाउंट? ऐसे करें पता - फोटो : iStock
  • आप गूगल पासवर्ड चेकअप ऐड-ऑन फीचर से पता कर सकते हैं कि आपका जीमेल हैक हुआ है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन या डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर में फ्री पासवर्ड चेकअप सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें और उसे  इंस्टॉल कर लें। 
Gmail Safety Tips how to check gmail account is hack or not follow these steps
कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल अकाउंट? ऐसे करें पता - फोटो : सोशल मीडिया
  • इंस्टॉल होने के बाद क्रोम एक्सटेंशन आपके लॉगिन क्रेडेंशियल को चेक करता है। अगर आपका यूजरनेम और पासवर्ड गूगल के डेटाबेस में मौजूद होगा, तो सॉफ्टवेयर आपको इसके बारे में नोटिफिकेशन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gmail Safety Tips how to check gmail account is hack or not follow these steps
कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल अकाउंट? ऐसे करें पता - फोटो : Istock
  • डेटाबेस से नोटिफिकेशन मिलने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा। इसमें संबंधित वेबसाइट के पासवर्ड चेकअप की जानकारी होगी। 
विज्ञापन
Gmail Safety Tips how to check gmail account is hack or not follow these steps
कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल अकाउंट? ऐसे करें पता - फोटो : Istock
  • आप यहां से ब्राउजर पर सेव किसी भी पासवर्ड को आसानी से चेक कर पाएंगे। इसके बाद आपको बता दिया जाएगा कि आपका जीमेल हैक हुआ है या नहीं। अगर पासवर्ड हैक हुआ है तो आपको तुरंत पासवर्ड बदल देना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed