फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips and Tricks: भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड, तो गूगल क्रोम की मदद से ऐसे लगाएं पता

Sat, 22 Jan 2022 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
Tips and Tricks How to see saved password in Google Chrome Tech News in Hindi
भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता - फोटो : Istock

आज के इस ऑनलाइन युग में विभिन्न वेबसाइट्स और ऐप्स को एक्सेस करने के लिए हमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है। ऐसे में एक साथ कई लॉगिन इंफो को याद करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, दूसरी तरफ गूगल क्रोम आपको आईडी और पासवर्ड को सेव करने की सुविधा देता है। आप जब भी किसी वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, उस दौरान गूगल क्रोम आपसे पासवर्ड सेव करने की परमिशन मांगता है। अनुमति देने के बाद आपको बार बार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करने की जरूरत नहीं होती है। वह ऑटोमेटिकली ही बॉक्स में आपके लॉगिन इंफो को दर्ज कर देता है। वहीं जब हम किसी दूसरे डिवाइस में लॉगिन करते हैं। उस दौरान हम कई मर्तबा अपनी आईडी और पासवर्ड को भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या आ रही है, तो घबराइए मत आप आसानी से अपनी आईडी और पासवर्ड का पता लगा सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपनी पुरानी डिवाइस में गूगल क्रोम को ओपन करके कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिसके बाद आपको आसानी से अपनी लॉगिन इंफो मिल जाएगी। आइए जानते हैं -

Tips and Tricks How to see saved password in Google Chrome Tech News in Hindi
भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता - फोटो : Istock
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी पुरानी डिवाइस में गूगल क्रोम ऐप को ओपन करना है।
  • ऐप ओपन करने के बाद होम पेज पर सबसे ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स का मेन्यू दिखेगा।
  • आपको उस मेन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Tips and Tricks How to see saved password in Google Chrome Tech News in Hindi
भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता - फोटो : Istock
  • इस पर क्लिक करते ही कई ऑप्शन्स आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।  
  • यहां आपको सेटिंग के विकल्प का चुनाव करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tips and Tricks How to see saved password in Google Chrome Tech News in Hindi
भूल गए हैं अपनी लॉगिन आईडी का पासवर्ड, तो गूगल क्रोम से ऐसे लगा सकते हैं उसका पता - फोटो : Istock
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको नए पेज पर पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको वो सभी लॉगिन आईडी और पासवर्ड शो हो जाएंगे, जिसे आपने सेव किया था।  
  • इस तरह से आप अपने भूल चुके लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दोबारा पता लगा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed