फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेसबुक पर भूलकर भी ना करें ये 5 काम, हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है अकाउंट

Sat, 02 Mar 2019 12:00 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 02 Mar 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Stop sharing these 5 things on Facebook, your account may be blocked
facebook

आप में से अधिकतर लोग फेसबुक इस्तेमाल करते होंगे। आप में से अधिकतर लोगों के बहुत सारे फ्रेंड्स भी होंगे जो आपको किसी ना किसी पोस्ट में टैग करते होंगे या उनके पोस्ट को आप लाइक और शेयर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेसबुक पर कुछ पोस्ट शेयर करने से आपका अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है। आइए जानते हैं।

Stop sharing these 5 things on Facebook, your account may be blocked
सांकेतिक तस्वीर

आतंकी गतिविधि
किसी आतंकवादी गतिविधि, संगठित होकर नफरत फैलाना, सामूहिक या क्रमिक हत्याएं, मानव तस्करी, संगठित हिंसा या आपराधिक गतिविधि, इन गतिविधियों में शामिल समूहों, नेताओं या लोगों के प्रति समर्थन दिखाने वाली या इनका गुणगान करने वाली सामग्री को भी फेसबुक डिलीट कर देता है और यदि ऐसे पेज और अकाउंट के खिलाफ शिकायत होती है तो अकाउंट और पेज ब्लॉक भी किया जा सकता है। ऐसा कोई भी गैर-सरकारी संगठन, जो किसी राजनैतिक, धार्मिक या सैद्धांतिक लक्ष्य को पाने के उद्देश्य से किसी जन-समुदाय, सरकार या अंतर्राष्ट्रीय संगठन को डराने के लिए लोगों या संपत्ति के विरुद्ध योजना बनाकर की गई हिंसक गतिविधियों में शामिल होता है तो उसे ब्लॉक किया जाएगा।

Stop sharing these 5 things on Facebook, your account may be blocked
facebook post againsT

धमकी या किसी को निशाना बनाकर उसके खिलाफ पोस्ट लिखना
फेसबुक पर आप किसी व्यक्ति, लोगों के समूहों या स्थान (शहर या छोटे स्थान) के विरुद्ध हिंसा करने के उद्देश्य वाले बयान शेयर नहीं कर सकते। इसके अलावा आप किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की धमकी नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा उपहार/पैसे मांगना या किसी खास हथियार का उल्लेख या चित्र या हथियार बेचने का ऑफर या उसे खरीदने के लिए कहना। ऐसे पोस्ट फेसबुक पर नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stop sharing these 5 things on Facebook, your account may be blocked
crime news - फोटो : Social Media

अपराध को बढ़ावा देना या उसका प्रचार करना
फेसबुक हिंसक अपराध, चोरी और/या धोखाधड़ी को प्रोत्साहित करने या उसका प्रचार करने से लोगों को बैन करता हैं। इसके अलावा लोगों के विरुद्ध किए गए शारीरिक हानि के कृत्य, शिकार, मछली पकड़ने, धार्मिक बलि या भोजन पकाने/तैयार करने के मामलों के अतिरिक्त पशुओं के विरुद्ध किए गए शारीरिक हानि के कार्य, लुप्त हो रही प्रजातियों का अवैध शिकार करना या उनके अंगों को बेचना, पशुओं बनाम पशुओं की लड़ाई का आयोजन, चोरी, गुंडागर्दी या संपत्ति को हानि पहुंचाना, धोखाधड़ी और मानव तस्की से जुड़े अकाउंट को भी फेसबुक ब्लॉक करता है।

विज्ञापन
Stop sharing these 5 things on Facebook, your account may be blocked
dogs

नुकसान पहुंचाने में सहयोग
फेसबुक उन आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखता है और उन्हें रोकता है जिनका उद्देश्य लोगों, व्यवसायों या पशुओं को नुकसान पहुंचाना हो या जिसके द्वारा ऐसा किए जाने की संभावना हो। हालांकि यदि आप खाने कि लिहाज से मुर्गा को काट रहे हैं तो फेसबुक को इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed