{"_id":"5c25d21abdec2257162fa779","slug":"this-google-chrome-extensions-can-detect-fake-news-here-how-it-works","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह सॉफ्टवेयर सेकेंडों में बताएगा खबर फर्जी है या सही, ऐसे करें इस्तेमाल","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
यह सॉफ्टवेयर सेकेंडों में बताएगा खबर फर्जी है या सही, ऐसे करें इस्तेमाल
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
how to detect fake news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में असली और फर्जी खबरों की पहचान करना अपने-आप में एक बड़ा काम है। पढ़े-लिखे और समझदार लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं कि कौन सी खबर असली है और कौन सी फेक। अभी हाल ही में पत्रकार और फिल्म निर्माता अविनास दास पर फर्जी खबर को ट्विटर पर शेयर करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। अब सवाल यह है कि असली और नकली खबर की पहचान कैसे की जाए। चलिए आज हम आपको एक ऐसे गूगल क्रोम एक्सटेंशन के बारे में बताते हैं जो फेक न्यूज क पहचान सकता है।
2 of 5
fake news
ऐडब्लॉक प्लस को तैयार करने वाली कंपनी Eyeo ने बड़ा कदम उठाते हुए क TrustedNews नाम से एक गूगल क्रोम एक्सटेंशन तैयार किया है जिसकी मदद से आप फर्जी खबरों की पहचान कर सकते हैं। तो आइए TrustedNews को इंस्टॉल करने और इसके जरिए फर्जी खबर को पहचानने का तरीका जानते हैं।
3 of 5
how to detect fake news
सबसे पहले आपको बता दें कि ट्रस्टेडन्यूज एक्सटेंशन फिलहाल सिर्फ गूगल क्रोम ब्राउजर के लिए ही है, यदि आप फायरफॉक्म, सफारी या कोई दूसरा ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। अब यदि आप गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो सबसे पर एक नया टैब खोलें और trusted-news.com सर्च करें और TrustedNews for Chrome के विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
how to detect fake news
इसके बाद आप क्रोम के वेब स्टोर में पहुंच जाएंगे। इसके बाद इस पर क्लिक करके आप अपने क्रोम ब्राउजर में ट्रस्टेडन्यूज एक्सटेंशन को ऐड कर पाएंगे। खास बात यह है कि आपको इसके लिए कुछ ज्यादा सेटिंग्स करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
how to detect fake news
इस क्रोम एक्सेंटशन को क्रोम में ऐड करने के बाद आपको दाहिनी ओर किताब जैसा एक आइकन दिखेगा। अब यदि आप अपने गूगल क्रोम के किसी टैब में कोई न्यूज पढ़ रहे हैं जिसपर आपको शक है तो आप सिर्फ ट्रस्टेडन्यूज के आइकन पर क्लिक करके उस खबर की सत्यता के बारे में जान सकते हैं। हालांकि हमारी जांच में यह एक्सटेंशन भारतीय वेबसाइट की खबरों को पहचानने में असफल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।