फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp में आ रही है कोई दिक्कत तो ऐसे करें ठीक

Wed, 13 Jun 2018 03:36 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Problems and how to fix other performance slowdown issues
whatsapp down

WhatsApp आजकल हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा हो गया है। दुनियाभर में व्हाट्सऐप के यूजर्स की संख्या जहां 1.5 अरब है, वहीं भारत में इसके 20 करोड़ यूजर्स हैं। ऐसे में कई बार हमें व्हाट्सऐप में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर कई बार व्हाट्सऐप में स्टोरेज की समस्या होती है तो कई बार मैसेज भेजने में दिक्कत आती है। खैर, चलिए आज हम आपको व्हाट्सऐप में आने वाली कुछ दिक्कतों और उनके समाधान के बारे मेंं बताते हैं।

WhatsApp Problems and how to fix other performance slowdown issues
whatsapp down

व्हाट्सऐप की स्पीड कैसे बढ़ाएं
इसके लिए व्हाट्सऐप की कैशे मेमोरी डिलीट करें। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर व्हाट्सऐप ऐप को सर्च करें और फिर उसके स्टोरेज में जाकर कैशे क्लियर करें लेकिन इससे पहले अपने व्हाट्सऐप डाटा का बैकअप जरूर ले लें, क्योंकि कैशे मेमोरी क्लियर करने पर आपका पूरा चैट डिलीट हो जाएगा। व्हाट्सऐप कैशे क्लियर करने के लिए यहर स्टेप फॉलो करें Settings>App Settings>Installed apps>WhatsApp>Delete cache/data।

WhatsApp Problems and how to fix other performance slowdown issues
whatsapp down

मेमोरी चेक करें
इसके बाद भी ऐप स्लो है तो उसे अपडेट करें। अगर आपका व्हाट्सऐप स्लो है या फिर फोटो-वीडियो डाउनलोड नहीं हो रहे हैं तो मेमोरी चेक करें। फोन की सेटिंग्स में जाएं और रैम के साथ-साथ स्टोरेज भी देखें कि फोन में कितना स्पेस बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Problems and how to fix other performance slowdown issues
WhatsApp Web

डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप कैसे इस्तेमाल करें
अगर इन सबके बावजूद आपके व्हाट्सऐप में दिक्कत आ रही है और आपके पास लैपटॉप या ऑफिस में कंप्यूटर है तो आप व्हाट्सऐप को आसानी से अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप चला सकते हैं। इसके लिए लैपटॉप के ब्राउजर में web.whatsapp.com टाइप करें और फिर व्हाट्सऐप ओपन करके दाहिनी ओर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब आपको व्हाट्सऐप वेब का विकल्प मिलेगा,उस पर क्लिक करें और अब लैपटॉप की स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करें। हालांकि लैपटॉप पर आप व्हा्ट्सऐप तभी चला सकते हैं जब उसमें इंटरनेट कनेक्शन हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed