पहले व्हाट्सएप पर सिर्फ मैसेज, फोटो या वीडियो भेजने की सुविधा थी। फिर यूजर्स के एक्सपीरियंस और मजेदार बनाने के लिए समय-समय पर कंपनी इस ऐप पर अलग-अलग अपडेट लाती रही, जिसने लोगों के बीच इस ऐप और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया। अब वॉयस मैसेज, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल के अलावा ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा मौजूद है। आजकल व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल कामों के लिए भी होने लगा है। यही वजह है कि व्हाट्सएप लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। आज के समय में हर स्मार्टफोन यूजर के मोबाइल में ये ऐप जरूर मौजूद होगा। ऐसे में व्हाट्सएप भी अपने नॉर्मल यूजर्स के साथ ही बिजनेस अकाउंट यूजर्स के लिए भी समय-समय पर नए फीचर्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट यूज करने वालों के लिए एक ऐसा कमाल का फीचर रिलीज किया है, जिसके बाद से इस ऐप पर यूजर्स का एक्सपीरियंस और मजेदार हो जाएगा। आइए जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में...
{"_id":"61e27b0a09b5ce4e960dcfd8","slug":"whatsapp-new-feature-for-business-account-users-this-feature-will-tell-you-nearest-restaurant-and-grocery-store","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर! घर बैठे पता कर पाएंगे नजदीकी रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर, जानिए कैसे करेगा काम","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
WhatsApp: व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर! घर बैठे पता कर पाएंगे नजदीकी रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर, जानिए कैसे करेगा काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 15 Jan 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप ने हाल ही में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो एक तरह से गूगल सर्च की तरह काम करेगा। सबसे खास बात ये है कि ये फीचर आपको आपके आसपास मौजूद रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर के बारे में बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- व्हाट्सएप के इस फीचर का नाम है 'बिजनेस डायरेक्टरी'। इसके जरिए बिजनेस अकाउंट यूजर्स ऐप पर लोकल रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर्स को ट्रैक कर सकेंगे।
व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कहां शुरू हुआ ये फीचर?
- इस फीचर को सबसे पहले ब्राजील में जारी किया गया था। वहां इसके सफल होने के बाद इसे हर जगह के लिए रिलीज किया जा रहा है। फिलहाल भारत में ये फीचर शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर आया गूगल जैसा धांसू फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कैसे करेगा काम ?
- रिपोर्ट के मुताबिक जब आप व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट पर सर्च के ऑप्शन में जाएंगे तो 'बिजनेस नियरबी' नाम से एक नया सेक्शन सामने आएगा। इसमें आपको कैटेगरी का चयन करना होगा। इसके बाद आपने जो भी सर्च किया है वो फिल्टर होकर आपके सामने आ जाएगा। इसकी मदद से आप उस रेस्टोरेंट या दुकान तक आसानी से पहुंच जाएंगे।