सब्सक्राइब करें

WhatsApp New Update: व्हाट्सएप ला रहा एक मजेदार फीचर, अब बैकग्राउंड में भी सुन सकेंगे वॉयस मैसेज, जानिए कैसे करेगा काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 13 Jan 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp New Update Now you listen to background voice messages on WhatsApp know how it will work
व्हाट्सएप ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Pixabay

व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। आजकल हर यूजर के स्मार्टफोन में ये ऐप जरूर मौजूद होगा। इसके जरिए आप दुनियाभर में कहीं भी संपर्क कर सकते हैं। इन दिनों व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल कामों के लिए भी होने लगा है। यही वजह है कि व्हाट्सएप अपने लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहने के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। अब खबर है कि व्हाट्सएप अपने वॉयस मैसेज पर एक नया फीचर ऐड करने के लिए टेस्टिंग कर रहा है। इसके बाद यूजर्स का एक्सपीरियंस और मजेदार हो जाएगा। अभी तक ऐसा होता है कि किसी के भी वॉयस मैसेज को सुनने के लिए उसी की चैट पर बने रहना पड़ता था और बैक आते ही मैसेज बंद हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नए फीचर के आने के बाद एक चैट से दूसरी चैट पर स्विच करने के बाद भी आप वॉयस मैसेज को सुन सकेंगे। 

Trending Videos
WhatsApp New Update Now you listen to background voice messages on WhatsApp know how it will work
व्हाट्सएप ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Pixabay
कैसे करेगा काम ?
  • इस फीचर के जरिए व्हाट्सएप अपने यूजर्स को बैकग्राउंड में भी वॉयस मैसेज प्ले करने की परमीशन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp New Update Now you listen to background voice messages on WhatsApp know how it will work
व्हाट्सएप ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Pixabay
  • मान लीजिए किसी ने आपको वॉइस नोट भेजा है, उसे सुनने के लिए आपने क्लीक किया और मैसेज अभी चल ही रहा लेकिन आप बैक आ गए या दूसरी चैट पर चले गए, तब भी ये वॉइस मैसेज नहीं बंद होगा। 
WhatsApp New Update Now you listen to background voice messages on WhatsApp know how it will work
व्हाट्सएप ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Pixabay
  • अभी तक ऐसा होता है कि जब यूजर वॉइस नोट सुनता है और किसी वजह से चैट से हट जाता है तो वॉइस मैसेज आधे में ही चलना बंद हो जाता है।  
विज्ञापन
WhatsApp New Update Now you listen to background voice messages on WhatsApp know how it will work
व्हाट्सएप ला रहा एक मजेदार फीचर - फोटो : Pixabay
कब लॉन्च होगा ये फीचर?
  • फिलहाल इस फीचर अभी काम चल रहा है। वॉट्सऐप सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ये फीचर जारी करेगा। ये वॉयस मैसेजिंग फीचर कब तक आएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed