सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से अपने शहर के किस अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें ये जरूरी बात

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 04 Apr 2026 04:59 PM IST
सार

Ayushman Card Mein Kaun Se Hospital Registered Hain: अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप किन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
ABY: In which hospital can you get free treatment using Ayushman card se muft ilaaj kaha karwayein
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Hospital List: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें हों, ये दोनों ही मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

इसमें पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इन आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप किन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ABY: In which hospital can you get free treatment using Ayushman card se muft ilaaj kaha karwayein
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • ऐसे में आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: In which hospital can you get free treatment using Ayushman card se muft ilaaj kaha karwayein
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe stock photos
  • आयुष्मान कार्ड की लिमिट हर साल वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं आप वहां मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं
ABY: In which hospital can you get free treatment using Ayushman card se muft ilaaj kaha karwayein
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आपके शहर का कौन सा अस्पताल है पंजीकृत?

पहला स्टेप

  • आपको अगर चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है, जहां आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
ABY: In which hospital can you get free treatment using Ayushman card se muft ilaaj kaha karwayein
आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलता है
  • जहां पर आपको मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होती हैं
  • इसके बाद आप जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है और आप किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed