सब्सक्राइब करें

Water Damage: क्या भीगा हुआ फोन चावल के डिब्बे में रखने से सही हो जाता है? जान लें इसकी सच्चाई

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 06 Apr 2026 07:36 PM IST
सार

Wet Phone Rice Myth Exposed: मोबाइल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे ही पानी में गिरता है लोग परेशान होकर उसे तुरंत चावल की बोरी में रखने का सुझाव देते हैं। आपको बता दें कि इससे आपका मोबाइल खराब हो सकता है। आइए इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Putting a Wet Phone in Rice Know the Truth Behind This Myth and 3 Safe Ways to Dry Your Smartphone in hindi
मोबाइल फोन का पानी में गिरना - फोटो : Adobe Stock

How To Fix Water Damaged Phone: अक्सर ये देखने को मिलता है कि जैसे ही स्मार्टफोन पानी में गिरता है, लोग सबसे पहले उसे चावल के डिब्बे में दबाकर रखने को कहते हैं। वर्षों से चले आ रहे इस मिथक के पीछे यह तर्क दिया जाता है कि चावल नमी को सोख लेता है और फोन सुखा देता है। हालांकि आधुनिक तकनीक और वॉटर-रेसिस्टेंट (IP68) रेटिंग वाले फोनों के दौर में, एक्सपर्ट्स इस तरीके को पूरी तरह गलत और जोखिम भरा मानते हैं।

असल में चावल के बारीक कण और स्टार्च फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल में फंसकर उसे हमेशा के लिए खराब कर सकते हैं। इसके अलावा चावल सिर्फ सतह की नमी सोखता है, जबकि फोन के अंदरूनी सर्किट में फंसा पानी जंग पैदा कर सकता है। इसलिए आइए जानते हैं इस पुराने नुस्खे की असलियत और फोन पानी में गिरने के बाद आपको क्या करना चाहिए।

Trending Videos
Putting a Wet Phone in Rice Know the Truth Behind This Myth and 3 Safe Ways to Dry Your Smartphone in hindi
मोबाइल फोन का पानी में गिरना - फोटो : Adobe Stock

चावल में फोन रखने के नुकसान

  • चावल में मौजूद बारीक पाउडर और स्टार्च फोन के नाजुक हिस्सों में घुसकर हार्डवेयर को जाम कर सकते हैं।
  • चावल नमी सोखने में बहुत धीमा होता है, जिससे पानी को सर्किट तक पहुंचने और शॉर्ट सर्किट करने का समय मिल जाता है।
  • चावल अंदरूनी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाता, जिससे वहां जमा पानी मदरबोर्ड पर जंग पैदा कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Putting a Wet Phone in Rice Know the Truth Behind This Myth and 3 Safe Ways to Dry Your Smartphone in hindi
मोबाइल फोन पानी में गिरे तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

फोन भीगने पर तुरंत क्या करें?

  • फोन को सबसे पहले बंद कर दें ताकि शॉर्ट सर्किट का खतरा टल जाए।
  • सिम कार्ड ट्रे, मेमोरी कार्ड और अगर बैटरी निकलने वाली हो, तो उसे तुरंत बाहर निकाल लें।
  • एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से फोन के बाहरी हिस्से को धीरे-धीरे पोंछें और उसे हिलाएं नहीं।
Putting a Wet Phone in Rice Know the Truth Behind This Myth and 3 Safe Ways to Dry Your Smartphone in hindi
मोबाइल फोन पानी में गिरे तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या है सही तरीका?

  • चावल के बजाय आप फोन को एक एयरटाइट डिब्बे में सिलिका जेल के पैकेटों के साथ रखें, ये चावल से कहीं ज्यादा तेजी से नमी सोखते हैं।
  • फोन को पंखे की हवा के नीचे रखें, लेकिन कभी भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें क्योंकि गर्म हवा चिप्स को पिघला सकती है।
  • फोन को दोबारा चालू करने से पहले कम से कम 24 से 48 घंटे तक सूखने का समय दें।
विज्ञापन
Putting a Wet Phone in Rice Know the Truth Behind This Myth and 3 Safe Ways to Dry Your Smartphone in hindi
मोबाइल फोन का पानी में गिरना - फोटो : Adobe Stock
इस तकनीकी सलाह का करें पालन
  • आज के समय में फोन रिपेयरिंग काफी महंगी हो गई है, इसलिए मिथकों के बजाय वैज्ञानिक तरीकों पर भरोसा करें।
  • फोन को कभी भी धूप में या माइक्रोवेव के पास न रखें, यह बैटरी को ब्लास्ट कर सकता है।
  • अगर फोन पूरी तरह पानी में डूब गया था, तो उसे प्रोफेशनल सर्विस सेंटर पर दिखाएं।
  • हमेशा अपने डेटा का क्लाउड बैकअप रखें ताकि फोन खराब होने की स्थिति में आपकी जरूरी फाइलें सुरक्षित रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed