Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
AC Setting for Humid Weather: Switch to This Mode to Instantly Remove Room Stickiness and Save Electricity
{"_id":"6a54bd6b758903e0db061a93","slug":"ac-setting-for-humid-weather-switch-to-this-mode-to-instantly-remove-room-stickiness-and-save-electricity-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: एसी चलाते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? रिमोट की ये सेटिंग नहीं होने देगी उमस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: एसी चलाते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? रिमोट की ये सेटिंग नहीं होने देगी उमस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:56 PM IST
सार
Reduce Electricity Bill Tips: उमस का मौसम इन दिनों अपने चरम पर है, लोग चिपचिपी गर्मी से काफी परेशान हैं। ऐसे में जिनके पास एसी है वो बिजली के बिल से परेशान है। आइए इस लेख में एसी से जुड़ी कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में जानते हैं, जो इस उमस भरे मौसम में आपका बिजली बिल कम कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
AC Dry Mode Benefits
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How to Remove Room Humidity AC?: गर्मियों के बाद जब उमस और चिपचिपाती गर्मी का मौसम आता है, तो एसी चलाने के बाद भी कमरे में अजीब सी घुटन और सीलन महसूस होती है। बहुत से लोग इस चिपचिपाहट से छुटकारा पाने के लिए एसी का तापमान 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह एक बड़ी गलती है।
इससे कमरे की उमस तो दूर नहीं होती, बल्कि आपका बिजली बिल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि उमस वाले मौसम में एसी को किस सही मोड पर चलाना चाहिए।
कूल मोड के बजाय चुनें 'ड्राई मोड'
जब हवा में नमी यानी उमस बहुत ज्यादा हो, तो अपने रिमोट में 'Cool' मोड को बदलकर 'Dry' मोड पर सेट कर दें। इस मोड का बटन रिमोट पर पानी की बूंद के निशान जैसा दिखाई देता है। ड्राई मोड असल में एक डीह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है, जो कमरे को जरूरत से ज्यादा ठंडा किए बिना हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को पूरी तरह सोख लेता है।
3 of 5
कम्प्रेसर कम चलने से होती है बड़ी बिजली बचत
- फोटो : Freepik
कम्प्रेसर कम चलने से होती है बड़ी बिजली बचत
कूल मोड पर जब आप एसी चलाते हैं, तो कम्प्रेसर लगातार फुल स्पीड पर काम करता है ताकि कमरे को ठंडा कर सके। इसके विपरीत ड्राई मोड पर चलाने से एसी का फैन धीमा चलता है और कम्प्रेसर सिर्फ नमी सोखने के लिए बीच-बीच में ऑन-ऑफ होता रहता है। कम्प्रेसर पर लोड कम पड़ने की वजह से यह मोड आपके घर के बिजली बिल को काफी हद तक घटा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बार-बार तापमान बदलने की झंझट से मुक्ति
- फोटो : Freepik
बार-बार तापमान बदलने की झंझट से मुक्ति
उमस भरे मौसम में ड्राई मोड चालू करने के बाद आपको बार-बार रिमोट से तापमान कम या ज्यादा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती। यह मोड कमरे के भीतर एक आरामदायक और सूखा (चिपचिपाहट मुक्त) माहौल बनाए रखता है। ड्राई मोड पर एसी चलाने से कमरे का तापमान आमतौर पर 24 से 26 डिग्री के बीच बना रहता है, जो मानव शरीर और सेहत के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
इन बातों का ध्यान रखना भी है बेहद जरूरी
- फोटो : Freepik
इन बातों का ध्यान रखना भी है बेहद जरूरी
ध्यान रखें कि ड्राई मोड का इस्तेमाल सिर्फ तभी करें जब बाहर का मौसम उमस भरा या बारिश वाला हो, बेहद सूखी गर्मी में यह मोड काम नहीं करेगा।
इसके अलावा, एसी की बेहतर कूलिंग के लिए उसके फिल्टर को हर 15 दिन में पानी से निकालकर साफ करते रहें।
एसी वाले कमरे पूरी तरह से बंद रखें, क्योंकि अगर कमरे की खिड़की या दरवाजे में थोड़ी भी जगह खुली होगी, तो बाहर की नमी अंदर आती रहेगी और उमस दूर नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।