{"_id":"6a1c01afceb9f17d14033105","slug":"annapurna-bhandar-yojana-in-west-bengal-rs-3-000-to-be-credited-how-to-link-aadhaar-with-bank-account-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Annapurna Bhandar Yojana: पश्चिम बंगाल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, जान लें इस योजना की शर्तें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Annapurna Bhandar Yojana: पश्चिम बंगाल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, जान लें इस योजना की शर्तें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 31 May 2026 03:08 PM IST
सार
Annapurna Bhandar Yojana West Bengal Eligibility Criteria: पश्चिम बंगाल में 1 जून 2026 से अन्नपूर्णा भंडार योजना आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगा। ऐसे में इसको लेकर पुरे प्रदेश में चर्चा बढ़ गया है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कौन-कौन इस योजना का लाभ ले सकता है और इसकी क्या शर्तें हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल अन्नपूर्णा भंडार योजना 2026,
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Annapurna Bhandar Yojana West Bengal Eligibility Criteria: पश्चिम बंगाल सरकार की 'अन्नपूर्णा भंडार योजना' इन दिनों महिलाओं के बीच काफी चर्चा में है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रति माह ₹3,000 की आर्थिक सहायता राशि भेजी जानी है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक खर्चों में मदद करना है।
अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- फोटो : AdobeStock
अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- इस योजना का लाभ सिर्फ पश्चिम बंगाल की स्थायी निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- यह लाभ मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिला मुखिया को मिलता है।
Trending Videos
इस योजना में कितने दिनों में और कितने पैसों का लाभ मिलता है?
- फोटो : AdobeStock
इस योजना में कितने दिनों में और कितने पैसों का लाभ मिलता है?
- इस योजना के अंतर्गत योग्य महिला लाभार्थियों को हर महीने (प्रत्येक 30 दिनों में) सहायता राशि दी जाती है।
- सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, हर महीने सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹3,000 की रकम ट्रांसफर की जाती है।
- यह पूरा पैसा 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (डीबीटी) के जरिए सीधे रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में सुरक्षित रूप से पहुंचता है।
- बता दें कि जो महिलाएं पहले से सरकार को इनकम टैक्स भरती हैं, वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने मिलेगा 3000 रुपये
- फोटो : AdobeStock
योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक करना जरूरी
- इसके लिए अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाएं जहां आपका खाता खुला हुआ है और आधार लिंकिंग फॉर्म मांगें।
- फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें और साथ में अपने आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी संलग्न करें।
- बैंक कर्मचारी आपके अंगूठे का निशान या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करके आपके खाते को आधार से लिंक कर देंगे।
विज्ञापन
घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं बैंक और आधार लिंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं बैंक और आधार लिंक
- अपने बैंक के आधिकारिक नेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं।
- अपनी रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- मुख्य पेज या 'ई-सर्विसेज' विकल्प में जाकर 'लिंक आधार' पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने बैंक खाते का प्रकार (सेविंग्स या करंट) चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- बैंक आपके खाते को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
- प्रक्रिया पूरी होते ही आपके मोबाइल पर एसएमएस (SMS) आ जाएगा।