सब्सक्राइब करें

Car Buying Tips: 50 हजार सैलरी में कितनी कीमत की कार खरीदना सही है? जान लें यह जरूरी फॉर्मूला

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 31 May 2026 01:38 PM IST
सार

How to Calculate a Car Budget Based on Your Income: आज के समय में कार खरीदना एक बड़ा वित्तीय फैसला है। इस कारण यह जानना जरूरी है कि आपकी सैलरी के हिसाब से कितनी कीमत की कार खरीदना आपके लिए सही रहेगा। 

विज्ञापन
How Expensive Car Can You Afford Based On Your Salary? Know This Smart Formula Before Buying
सैलरी के हिसाब से कितने रुपये की कार खरीदनी चाहिए? - फोटो : AI Generated

Salary ki hisaab se kitne rupay ki car leni chahiye: अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपनी आय से ज्यादा महंगी कार को खरीद लेते हैं। कार खरीदने के बाद में ईएमआई, ईंधन, बीमा तथा रखरखाव के खर्चों के कारण उनके ऊपर वित्तीय दबाव बढ़ जाता है। इस कारण कार खरीदने से पहले अपनी मासिक आय और कुल वित्तीय स्थिति का आकलन करना काफी जरूरी है। सही बजट में खरीदी गई कार न केवल आपकी जरूरतों को पूरा करने का काम करती है बल्कि आपकी बचत और निवेश योजनाओं को भी प्रभावित नहीं करती है। इस कारण यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपकी सैलरी के हिसाब से कितनी कीमत की कार खरीदना सही रहेगा।

How Expensive Car Can You Afford Based On Your Salary? Know This Smart Formula Before Buying
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

कार की ईएमआई सैलरी के कितने प्रतिशत होनी चाहिए?

  • आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कार की ईएमआई आपकी मासिक इन-हैंड सैलरी के 10 से 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अगर आपकी मासिक आय 50,000 रुपये है तो कार की ईएमआई 5,000 से 7,500 रुपये के बीच रखना अच्छा माना जाता है।
  • इससे अन्य जरूरी खर्चों और बचत के लिए पर्याप्त राशि बची रहती है।
Trending Videos
How Expensive Car Can You Afford Based On Your Salary? Know This Smart Formula Before Buying
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला - फोटो : Freepik

कार खरीदने का 20/4/10 नियम क्या है?

  • आपको 20/4/10 नियम के बारे में पता होना चाहिए।
  • इस नियम के अनुसार कार खरीदते समय कम से कम 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट करें, लोन की अवधि करीब चार वर्ष होनी चाहिए।
  • इसके अलावा कार का कुल मासिक खर्च आपकी मासिक आय के 10 से 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए।
  • इससे वित्तीय संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Expensive Car Can You Afford Based On Your Salary? Know This Smart Formula Before Buying
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

कार का बजट तय करते समय किन खर्चों का ध्यान रखें?

  • कार का बजट तय करते समय इस बात का ध्यान रखें कि केवल शोरूम कीमत को ध्यान में रखना पर्याप्त नहीं है।
  • बीमा प्रीमियम, सर्विसिंग, ईंधन खर्च और अन्य रखरखाव खर्चों का भी ध्यान रखना जरूरी होता है।
  • आपको वाहन की टोटल कॉस्ट, उसके फीचर्स, माइलेज, मेंटेनेंस कॉस्ट सबके बारे में अच्छे से पता करें।
विज्ञापन
How Expensive Car Can You Afford Based On Your Salary? Know This Smart Formula Before Buying
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

कार खरीदने से पहले कौन-सी वित्तीय प्राथमिकताएं जरूरी हैं?

  • कार खरीदने से पहले इमरजेंसी फंड, स्वास्थ्य बीमा और नियमित निवेश जैसी वित्तीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना जरूरी है।
  • अगर कार की खरीदारी से आपकी बचत या निवेश लक्ष्य प्रभावित हो रहे हैं, तो बजट पर आपको दोबारा विचार करना चाहिए।
  • अगर आप सही वित्तीय योजना के साथ कार खरीदते हैं, तो ये न केवल सुविधा प्रदान करने का काम करती है बल्कि लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता को भी बनाए रखने का भी काम करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed