फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card Registration: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें क्या है बनवाने का तरीका

Wed, 10 Sep 2025 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Sep 2025 01:14 PM IST
सार

Ayushman Card Banwane Ka Tarika Kya Hai: आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन ये बनेगा कैसे? इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process In Hindi kaise banwayein ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process In Hindi: देश में आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है जो अपना इलाज करवाने में सक्षम नहीं है क्योंकि ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकारी अस्पताल हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार के अलग-अलग शहरों में सराकरी अस्पताल होते हैं। जहां पर आप बीमार होने पर अपना इलाज करवा सकते हैं।



वहीं, भारत सरकार एक योजना भी चलाती है जिसके तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है और इस योजना का नाम है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना के तहत पात्र लोगों के सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। पर क्या आप जानते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है...

Ayushman Card Registration Process In Hindi kaise banwayein ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के दो तरीके हैं:-

पहला तरीका

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और यहां से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • आप चाहें तो आयुष्मान योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
Ayushman Card Registration Process In Hindi kaise banwayein ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

स्टेप 1

  • आयुष्मान कार्ड को अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर दस्तावेज भी वेरिफाई होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process In Hindi kaise banwayein ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
  • फिर आप इस आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
विज्ञापन
Ayushman Card Registration Process In Hindi kaise banwayein ayushman card
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock photos

इन अस्पताल में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको इस कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है। सरकार हर वित्तीय वर्ष में इस लिमिट को रिन्यू करती है। आप इस आयुष्मान कार्ड से उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड है, वो आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search से चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed