सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से किन बीमारियों का नहीं करवा सकते इलाज? यहां जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Feb 2026 07:46 AM IST
सार

Ayushman Card Se Kin Bimariyo Ka Ilaaj Nahi Hota: कई बीमारियां ऐसी हैं जिनका इलाज आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त में करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
Ayushman Card: Which diseases cannot be treated with the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड में कौन सी बीमारियां कवर नहीं होती? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Bharat Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर हां, तो आपको उस योजना के तहत मिलने वाला लाभ मिलता होगा? दरअसल, देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग तरह के लाभ लाभार्थियों को दिए जाते हैं।



जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के जरिए सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप कई बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि वे कौन सी बीमारियां हैं जिनका इलाज आप आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Ayushman Card: Which diseases cannot be treated with the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड में कौन सी बीमारियां कवर नहीं होती? - फोटो : Freepik.com

कौन सी बीमारियां नहीं होती कवर?

  • ओपीडी का लाभ आपको आयुष्मान कार्ड से नहीं मिलता यानी अगर आपको सिर्फ डॉक्टर की सलाह लेनी है, तो ये आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होता
  • अगर आप अस्पताल में भर्ती हुए बिना सिर्फ टेस्ट करवा रहे हैं तो ये आयुष्मान कार्ड से नहीं हो सकता
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: Which diseases cannot be treated with the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड में कौन सी बीमारियां कवर नहीं होती? - फोटो : Freepik.com
  • शरीर की जरूरतों को पूरा करने या ताकत बढ़ाने के लिए अगर आप विटामिन या टॉनक आदि ले रहे हैं, तो ये चीजें आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होता
  • दांत से जुड़ी सामान्य चीजों का इलाज इसमें कवर नहीं होता। सिर्फ चोट, ट्यूमर, एक्सीडेंट या सिस्ट जैसी गंभीर स्थिति को छोड़कर
Ayushman Card: Which diseases cannot be treated with the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड में कौन सी बीमारियां कवर नहीं होती? - फोटो : Adobe Stock Photo
  • अगर आप आईवीएफ से पैरेंट्स बनने की सोच रहे हैं, तो ये आयुष्मान कार्ड में कवर नहीं होता
  • गैर-जरूरी या कॉस्मेटिक इलाज भी आप आयुष्मान कार्ड से नहीं करवा सकते
  • फैट हटाने की सर्जरी, नाक की सर्जरी आदि भी इसमें कवर नहीं होती
विज्ञापन
Ayushman Card: Which diseases cannot be treated with the Ayushman card
आयुष्मान कार्ड में कौन सी बीमारियां कवर नहीं होती? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड केंद्र सरकार द्वारा पात्र लोगों के बनाए जाते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है, जो हर वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • आप पंजीकृत अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed