Bank Holidays September 2025 List In Hindi: आज के समय में लगभग हर एक काम को ऑनलाइन कर दिया गया है और जो काम नहीं हुए हैं उन्हें धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ऑनलाइन की तरफ बढ़ाया जा रहा है। इसमें कई अलग-अलग सेक्टर शामिल है जिनमें से एक बैंकिंग क्षेत्र भी है। बैंक से जुड़े लगभग सभी काम ऑनलाइन हो जाते हैं। इसमें मोबाइल बैंकिंग से लेकर इंटरनेट बैंकिंग जैसी चीजें लोगों की मदद करती है।
{"_id":"68ad64c41d93711bb10930db","slug":"bank-holidays-september-2025-check-complete-list-of-bank-holiday-dates-in-your-city-2025-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays 2025: जानें सितंबर महीने में आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holidays 2025: जानें सितंबर महीने में आपके शहर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:10 PM IST
सार
September Mein Kab Bank Ki Chutti Rahegi: अगर आप भी सितंबर में किसी काम को लेकर बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देखना न भूलें।
विज्ञापन
सितंबर में बैंकों की कितने दिन छुट्टियां रहेंगी?
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
सितंबर में बैंकों की कितने दिन छुट्टियां रहेंगी?
- फोटो : Adobe Stock
सितंबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक:-
3 से 5 सितंबर
- 3 सितंबर को कर्मा पूजा होने के कार रांची और पटना में जबकि, 4 सितंबर को फर्स्ट ओणम है, इसलिए त्रिवेंद्रम और कोच्चि में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी/थिरुवोनम/मिलाद-ए-शरीफ है जिसके कारण दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में बैंकों की कितने दिन छुट्टियां रहेंगी?
- फोटो : Adobe Stock
6 से 7 और 12 से 13 सितंबर
- 6 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की वजह से जम्मू, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 7 सितंबर को रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 12 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 13 सितंबर को महीने का पहला शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों की अवकाश रहेगा
सितंबर में बैंकों की कितने दिन छुट्टियां रहेंगी?
- फोटो : Freepik
14 और 21 से 23 सितंबर
- 14 सितंबर और 21 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा जिसकी वजह से सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं, 22 सितंबर को नवरात्र स्थापना के कारण जयपुर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
- 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जयंती होने की वजह से जम्मू में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
सितंबर में बैंकों की कितने दिन छुट्टियां रहेंगी?
- फोटो : Adobe Stock
27 से 30 सितंबर
- 27 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से और 28 सितंबर को रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 29 सितंबर को महा सप्तमी/दुर्गा पूजा है, इसलिए कोलकाता, गुवाहाटी और श्रीनगर में और 30 सितंबर को महा अष्टमी/दुर्गा पूजा के कारण कोलकाता, त्रिपुरा और भुवनेश्वर समेत कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी