Car AC Cooling Not Working: गर्मी के दिनों कार का एसी खराब होना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। जब कार में एसी की कूलिंग कम हो जाती है तो अंदर बैठने में उमस काफी परेशान करता है। अक्सर लोग कार के एसी की कूलिंग कम होने पर सीधे मैकेनिक के पास भागते हैं, जहां गैस रिफिलिंग के नाम पर भारी खर्च आ सकता है।
{"_id":"69c3d2df16d0c4afdc0359f9","slug":"car-ac-cooling-problems-diy-troubleshooting-guide-before-visiting-a-mechanic-know-in-hindi-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Efficiency: क्या आपकी कार का एसी कम कूलिंग कर रहा है? मैकेनिक के पास जाने से पहले खुद चेक कर लें ये चीजें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Efficiency: क्या आपकी कार का एसी कम कूलिंग कर रहा है? मैकेनिक के पास जाने से पहले खुद चेक कर लें ये चीजें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:49 PM IST
सार
DIY Car AC Repair At Home: अक्सर लोगों के कार में जब एसी की कूलिंग कम होती है तो वो तुरंत मैकेनिक के पास जाकर बनवाते हैं। मगर आप मैकेनिक के पास जाने से पहले कुछ चीजें खुद से चेक करके उसे ठीक कर सकते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
कार में एसी कूलिंग की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
कार में एसी कूलिंग की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
कैबिन एयर फिल्टर चेक करें?
- कार के एसी की कूलिंग कम होने का सबसे आम कारण गंदा 'कैबिन एयर फिल्टर' (Cabin Air Filter) होता है।
- यह फिल्टर आमतौर पर डैशबोर्ड के नीचे या ग्लोव बॉक्स के पीछे होता है। अगर इसमें धूल और कचरा भर जाए, तो ठंडी हवा का प्रवाह रुक जाता है।
- आप इसे बाहर निकालकर झाड़ सकते हैं या बहुत गंदा होने पर बदल दें।
- अधिकांश कारों में इसे बदलना इतना आसान है कि आपको किसी औजार की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में कूलिंग की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
एसी कंडेंसर की सफाई करें
- कंडेंसर कार के रेडिएटर के ठीक आगे लगा होता है, जिसका काम गर्मी को बाहर निकालना है।
- अक्सर सड़क की धूल, कीड़े-मकोड़े और पत्ते इसमें फंस जाते हैं, जिससे यह गर्मी को बाहर नहीं कर पाता और एसी की परफॉर्मेंस गिर जाती है।
- पाइप से हल्के पानी की धार मारकर कंडेंसर की जाली को खुद साफ कर सकते हैं।
- ध्यान रहे कि पानी का दबाव बहुत तेज न हो, वरना इसकी नाजुक फिन मुड़ सकती हैं।
कार में एसी की समस्या
- फोटो : Freepik
गैस लीकेज की जांच
- अगर पंखा तेज चल रहा है लेकिन हवा ठंडी नहीं है, तो 'रेफ्रिजरेंट गैस' कम हो सकती है।
- बोनट खोलकर एसी की पाइपों को देखें, यदि किसी जोड़ पर तेल जैसा चिपचिपा पदार्थ दिख रहा है, तो समझ लें कि वहां से गैस लीक हो रही है।
- ऐसी स्थिति में तुरंत किसी मैकेनिक से प्रेशर टेस्ट करवाकर लीकेज बंद करवाएं।
विज्ञापन
कार में कूलिंग की समस्या
- फोटो : FREEPIK
ये सावधानियां जरूर बरतें
- आज के समय में कार की देखभाल डिजिटल और स्मार्ट हो गई है, इसलिए हमेशा अपनी कार के 'डिस्प्ले' पर आने वाले एरर कोड्स पर नजर रखें।
- कार को हमेशा छांव में पार्क करने की कोशिश करें और चलने से पहले एक मिनट के लिए खिड़कियां खोल दें ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके।
- अगर ऊपर बताई गई तीनों चीजें ठीक हैं और फिर भी कूलिंग नहीं हो रही, तभी प्रोफेशनल मैकेनिक की सलाह लें।