{"_id":"69b2584d2493bf56ef066f7b","slug":"car-safety-tips-can-a-plastic-water-bottle-set-your-car-on-fire-2026-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Safety Tips: कार में रखी पानी की बोतल बन सकती है आग लगने की वजह, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Safety Tips: कार में रखी पानी की बोतल बन सकती है आग लगने की वजह, जानें कैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:37 PM IST
सार
Car Saftey Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में आपकी एक लापरवाही आपकी जान के लिए जोखिम पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
कार में रखी पानी की बोतल बन सकती है आग लगने की वजह
- फोटो : Adobe stock
Can Plastic Bottle Cause Fire in Car: गर्मियों में अक्सर लोग अपनी कार में पानी की बोतल रखना पसंद करते हैं। ये आदत इसलिए होती है ताकि यात्रा के दौरान पानी आसानी से मिल सके और बार-बार गाड़ी रोकने की जरूरत न पड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार में रखी पानी की बोतल कभी-कभी खतरनाक भी हो सकती है?
Trending Videos
कार में रखी पानी की बोतल बन सकती है आग लगने की वजह
- फोटो : Freepik
प्लास्टिक बोतल से कार में आग कैसे लग सकती है?
आपको बता दें कि प्लास्टिक की पारदर्शी बोतलें सूरज की रोशनी को कार के अंदर चिंगारी पैदा कर सकती हैं। जब ये किरणें बोतल पर पड़ती हैं तो इससे रिफलेक्ट होकर सीट, डैशबोर्ड या कागज पर पड़ती हैं, तो उससे छोटी चिंगारी पैदा कर सकता है। इससे आग लगने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
आपको बता दें कि प्लास्टिक की पारदर्शी बोतलें सूरज की रोशनी को कार के अंदर चिंगारी पैदा कर सकती हैं। जब ये किरणें बोतल पर पड़ती हैं तो इससे रिफलेक्ट होकर सीट, डैशबोर्ड या कागज पर पड़ती हैं, तो उससे छोटी चिंगारी पैदा कर सकता है। इससे आग लगने का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में रखी पानी की बोतल बन सकती है आग लगने की वजह
- फोटो : Freepik
कांच की बोतल से कार में आग कैसे लग सकती है?
कांच की बोतलें भी सूर्य की किरणों को लेंस की तरह फोकस कर सकती हैं। यह फोकस बिंदु बेहद गर्म हो जाता है और आसपास रखी किसी ज्वलनशील वस्तु जैसे कपड़े, कागज या प्लास्टिक में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कांच की बोतल को सीधे सूरज में न रखना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।
कांच की बोतलें भी सूर्य की किरणों को लेंस की तरह फोकस कर सकती हैं। यह फोकस बिंदु बेहद गर्म हो जाता है और आसपास रखी किसी ज्वलनशील वस्तु जैसे कपड़े, कागज या प्लास्टिक में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कांच की बोतल को सीधे सूरज में न रखना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।
कार में रखी पानी की बोतल बन सकती है आग लगने की वजह
- फोटो : Freepik
कैसे करें सुरक्षा
कार में पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ की बोतल हमेशा शेडेड या ढके हुए स्थान पर रखें। यदि संभव हो, तो बोतल को कपड़े, टॉवल या इन्सुलेटेड बैग में डालकर रखें। यह न सिर्फ आग के खतरे को कम करता है, बल्कि बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।

जागरूकता और सावधानी
सड़क पर यात्रा करते समय हमेशा सावधान रहें। छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सिर्फ बोतल ही नहीं, किसी भी ज्वलनशील वस्तु को सीधे सूर्य की किरणों में न रखें। नियमित रूप से कार के अंदर की वस्तुओं और सीट की सतह की जांच करें, ताकि किसी भी आग लगने की संभावना को कम किया जा सके। जागरूकता और थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है।