{"_id":"69b24a637f9a67bba300dbb6","slug":"why-mobile-phone-is-not-allowed-in-petrol-pump-know-the-reason-here-2026-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Safety Tips: पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Safety Tips: पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:51 AM IST
सार
Why Mobile Is Not Allowed in Petrol Pump: अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल वर्जित होता है। इसकी वजह क्या है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
Petrol Pump Par Mobile Chalana Kyon Mana Hai: मोबाइल फोन हमारी दैनिक जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हम कॉल्स, मैसेज, इंटरनेट, सोशल मीडिया और कई जरूरी कामों के लिए इसके बिना नहीं रह सकते। लेकिन जब आप पेट्रोल पंप पर अपने फोन को हाथ में लेते हैं, तो आप अनजाने में एक संभावित खतरे के करीब हो जाते हैं।
Trending Videos
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
इलेक्ट्रॉनिक स्पार्क का खतरा
- मोबाइल फोन में बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होते हैं।
- कभी-कभी इनमें से छोटी स्पार्क निकल सकती है।
- पेट्रोल और डीज़ल की भरी हुई टंकी के पास यह स्पार्क आग लगने का कारण बन सकती है।
- इसलिए सुरक्षा के लिए नियम बनाया गया है कि पंप पर फोन इस्तेमाल न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe Stock
फ्यूल के ज्वलनशील वाष्प
- पेट्रोल और डीज़ल के वाष्प हवा में आसानी से फैलते हैं।
- अगर इस दौरान किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से चिंगारी निकले, तो यह भयानक आग या विस्फोट का कारण बन सकती है।
- इसलिए मोबाइल इस्तेमाल न करने की सख्त हिदायत दी जाती है।
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
ध्यान भटकने का जोखिम
- पेट्रोल पंप पर वाहन भरते समय फोन इस्तेमाल करना चालक का ध्यान भटका सकता है।
- ध्यान भटकने से गलत तरीके से होजाने वाले ईंधन भराई या अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए क्यों मना किया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
हर किसी को करना चाहिए पालन
अब हर किसी को ये समझने की जरूरत है कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल फोन न चलाने के नियम केवल सलाह नहीं, बल्कि यह कई देशों में कानून का हिस्सा भी है। नियमों का पालन करके पंप पर कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। इसिलए हर किसी को इस नियम का पालन करना ही चाहिए।