{"_id":"69b23eab6b9ae78522034ecc","slug":"lpg-gas-saving-tips-in-hindi-gas-cylinder-ki-bachat-kaise-kare-2026-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Gas Saving Tips: इन टिप्स को अपना लिया तो एक महीने से ज्यादा चलेगा सिलिंडर!","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Gas Saving Tips: इन टिप्स को अपना लिया तो एक महीने से ज्यादा चलेगा सिलिंडर!
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:57 AM IST
सार
LPG Gas Saving Tips: गैस सिलिंडर की दिक्कत के बीच अगर आप कम गैस में खाना बनाना चाहते हैं तो हमारे बताए तरीके आपके काम आएंगे।
विज्ञापन
गैस की बचत कैसे करें?
- फोटो : अमर उजाला
Gas Ki Bachat Kaise Kare: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में एलपीजी की कीमतों और बुकिंग नियमों में बदलाव देखने को मिले हैं। इन परिस्थितियों ने आम घरों में गैस सिलिंडर के इस्तेमाल को लेकर नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
Trending Videos
गैस की बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
प्रेशर कुकर का अधिक इस्तेमाल
- प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है और गैस की खपत भी कम होती है।
- दाल, सब्ज़ियां और चावल जैसी चीज़ें सामान्य बर्तन की तुलना में आधे समय में पक जाती हैं।
- इससे न केवल गैस बचती है, बल्कि समय भी बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस की बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
ढक्कन का प्रयोग करें
- खाना पकाते समय हमेशा ढक्कन का इस्तेमाल करें।
- ढक्कन की मदद से भाप बाहर नहीं जाती और खाना जल्दी पकता है।
- खुला बर्तन गैस की खपत बढ़ा देता है।
गैस की बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
एक साथ खाना पकाएं
- जितना संभव हो, कई व्यंजन एक साथ पकाएं।
- बार-बार स्टोव चालू करने से गैस अधिक खर्च होती है।
विज्ञापन
गैस की बचत कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
कुकर और स्टोव की सफाई करें
- जमे हुए तेल या खाना स्टोव के नीचे गर्मी को रोकता है।
- स्टोव और कुकर की नियमित सफाई से गैस की खपत कम होती है।