सब्सक्राइब करें

Bike Tips: इन 3 कारणों से चलते-चलते अचानक बंद हो सकती है बाइक, जानें कैसे दोबारा करें स्टार्ट

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Thu, 12 Mar 2026 12:22 PM IST
सार

3 Reasons Why Your Bike Suddenly Stops: अगर आपकी बाइक कभी अचानक चलते-चलते बंद हो जाती है, तो ऐसे में आपको घबराना नहीं है। बल्कि, आप कुछ तरीकों से दोबारा बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to start your bike if it suddenly stops Bike Tips In Hindi
बाइक बंद होने पर क्या 3 काम करें? - फोटो : Amar Ujala

Bike Tips In Hindi: वैसे तो आप जिससे पूछेंगे कि वो कौन सा वाहन खरीदना चाहता है, तो सबसे पहले लोग चार पहिया वाहन खरीदने के बारे में ही बात करते हैं। पर इस बात में कोई दो राय नहीं कि एक बड़ा तबका दोपहिया वाहन से चलता है यानी बाइक से।



बाइक के अपने कई फायदे भी है। जैसे, इसका सबसे बड़ा फायदा है कि जाम में भी बाइक धीरे-धीरे निकल ही जाती है और चार पहिया वाहन से जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंच जाती है। लेकिन अगर कभी आपकी बाइक चलते-चलते अचानक बंद हो जाए, तो आपको 3 चीजों को तुरंत चेक करना चाहिए। इससे हो सकता है कि आपकी बाइक फिर से चल पड़े। तो चलिए जानते हैं अचानक बाइक बंद होने पर क्या करना चाहिए।

Trending Videos
How to start your bike if it suddenly stops Bike Tips In Hindi
बाइक बंद होने पर क्या 3 काम करें? - फोटो : Adobe Stock

अचानक बाइक बंद होने पर क्या करें?

पहला तरीका

  • सबसे पहले अपने बाइक का रिजर्व स्विच चेक करें
  • दरअसल, बाइक में कुछ लीटर पेट्रोल रिजर्व में रहता है
  • अगर स्विच बंद है तो इसे ऑन करें और फिर पेट्रोल पंप तक आपकी बाइक पहुंच सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to start your bike if it suddenly stops Bike Tips In Hindi
बाइक बंद होने पर क्या 3 काम करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • बाइक अगर चलते-चलते रुक जाती है, तो इसका एक और कारण हो सकता है
  • वो है स्पार्क प्लग
  • अगर आपकी बाइक में पेट्रोल पूरा है और बाइक अचानक चलते-चलते रूक गई है, तो हो सकता है कि स्पार्क प्लग में कचरा आ गया हो
  • ऐसी स्थिति में आपको अपनी बाइक को साइड में खड़ा करना है
How to start your bike if it suddenly stops Bike Tips In Hindi
बाइक बंद होने पर क्या 3 काम करें? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर आपको स्पार्क प्लग को बाहर निकालना है
  • इसके बाद इसे साफ कर लें और दोबारा लगा दें
  • साफ होने के बाद आपकी बाइक दोबारा स्टार्ट हो जाएगी, लेकिन ध्यान रहे कि इसके बाद मैकेनिक से एक बार ठीक से स्पार्क प्लग को साफ जरूर करवा लें
विज्ञापन
How to start your bike if it suddenly stops Bike Tips In Hindi
बाइक बंद होने पर क्या 3 काम करें? - फोटो : Adobestock

तीसरा तरीका

  • कई बार बैटरी खत्म होने की वजह से भी बाइक बंद हो जाती है
  • ऐसे में आप अपनी बाइक को किक से स्टार्ट कर सकते हैं
  • पर अगर आपकी बाइक में सिर्फ सेल्फ है किक नहीं है, तो आपको अपनी बाइक को दूसरे गियर में डालना है और फिर क्लच दबाकर थोड़ी दूर तक बाइक को धक्का मारना है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed