{"_id":"6a02e6ac8f293b4dee0fef47","slug":"cooler-buying-guide-cooler-kharidte-samay-kin-baton-ka-dhyan-rakhna-chahie-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Buying Guide: भीषण गर्मी में भी कमरा रहेगा शिमला जैसा ठंडा, बस कूलर खरीदते समय न करें ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Buying Guide: भीषण गर्मी में भी कमरा रहेगा शिमला जैसा ठंडा, बस कूलर खरीदते समय न करें ये गलतियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 12 May 2026 02:52 PM IST
सार
कूलर खरीदते समय आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपके पैसे भी बर्बाद होंगे और सही सौदा भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
Cooler Buying Tips
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धीरे धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। गर्मी के सीजन में कूलर और एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। वे लोग जो एसी को नहीं अफॉर्ड कर पाते हैं वे कूलर खरीदते हैं। हालांकि, कूलर खरीदने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। केवल डिजाइन या कम कीमत देखकर कूलर खरीद लेना बाद में परेशानी की वजह बन सकता है। सही कूलर का चुनाव करते समय आपको कमरे के आकार, पानी की क्षमता, हवा की दिशा और कूलिंग तकनीक को ध्यान में रखना चाहिए। गलत क्षमता वाला कूलर बिजली की खपत बढ़ाने के साथ पर्याप्त ठंडक भी नहीं दे पाता है।
Trending Videos
2 of 5
Cooler Buying Tips
- फोटो : Freepik
आपको कमरे के आकार के मुताबिक कूलर खरीदना चाहिए। छोटे कमरे के लिए हाई कैपेसिटी कूलर लेने से ज्यादा फायदा नहीं होता, जबकि बड़े कमरे में छोटा कूलर असरदार कूलिंग नहीं दे पाता है। अगर आपका कमरा मध्यम आकार का है तो कम पानी क्षमता वाला मॉडल भी ठीक साबित हो सकता है। हालांकि, बड़े हॉल या खुले एरिया के लिए ज्यादा एयर थ्रो और बड़ी टंकी वाला कूलर बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Cooler Buying Tips
- फोटो : Freepik
इन दिनों बाजार में अलग-अलग तरह के कूलिंग पैड वाले कूलर उपलब्ध हैं। इन सब में हनीकॉम्ब पैड को ज्यादा प्रभावी माना जाता है क्योंकि ये लंबे समय तक ठंडक बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं सामान्य घास वाले पैड कम कीमत में मिल जाते हैं लेकिन इनकी लाइफ और कूलिंग क्षमता सीमित हो सकती है।
4 of 5
Cooler Buying Tips
- फोटो : Freepik
कूलर अच्छे से कमरे में ठंडक पहुंचाए इसके लिए कमरे के भीतर वेंटिलेशन का होना भी जरूरी है। कई बार लोग बंद कमरे में कूलर चलाते हैं, जिसकी वजह से ठंडक महसूस नहीं होती है। अच्छी हवा के आवागमन वाले कमरे में कूलर ज्यादा असरदार ढंग से काम करता है। कूलर खरीदते समय आपको ऐसे मॉडल का चुनाव करना चाहिए, जिसमें कम बिजली खपत और आसान सफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हों।
विज्ञापन
5 of 5
Cooler Buying Tips
- फोटो : Freepik
आपको हमेशा भरोसेमंद कंपनी का ही कूलर खरीदना चाहिए। कई बार सस्ते और लोकल कंपनी के कूलर शुरुआती दिनों में सही चलते हैं लेकिन बाद में मोटर, पंप या फैन से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने शहर में उस ब्रांड की सर्विस सुविधा और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता की जानकारी जरूर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।