पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DDA Flats: दिल्ली में डीडीए का स्कीम धमाका, 8 लाख रुपये में फ्लैट वाली योजना लॉन्च

Fri, 17 Jan 2025 03:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 17 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में आपके घर के सपने को पूरा करने के लिए डीडीए ने श्रमिक आवास योजना, सबका घर आवास योजना और स्पेशल हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत दिल्ली में बेहद सस्ती कीमतों पर फ्लैट बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
DDA Special Housing Scheme 2025 Registration Started DDA Offering Flats At Rupees 8 Lakhs
DDA Housing Scheme 2025 - फोटो : Freepik

DDA Housing Scheme 2025: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। ऐसे में घर खरीदने के लिए कई लोग काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, आज के समय में महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है, ऐसे में घर खरीदना काफी मुश्किल सौदा हो गया है। वहीं, अगर आप दिल्ली में घर या फ्लैट खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो सौदा और भी महंगा हो जाता है।

दिल्ली में आपके घर के सपने को पूरा करने के लिए डीडीए ने श्रमिक आवास योजना, सबका घर आवास योजना और स्पेशल हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। इसके तहत दिल्ली में बेहद सस्ती कीमतों पर फ्लैट बेचे जा रहे हैं। श्रमिक आवास योजना और सबका घर आवास योजना के अंतर्गत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फ्लैट की बिक्री की जाएगी।

DDA Special Housing Scheme 2025 Registration Started DDA Offering Flats At Rupees 8 Lakhs
DDA Housing Scheme 2025 - फोटो : Freepik

वहीं, स्पेशल हाउसिंग स्कीम के जरिए फ्लैट्स की बिक्री ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाएगी। इन तीनों स्कीम्स के जरिए ईडब्ल्यूएस से लेकर एचआईजी के फ्लैट्स दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बेचे जाएंगे।

DDA Special Housing Scheme 2025 Registration Started DDA Offering Flats At Rupees 8 Lakhs
DDA Housing Scheme 2025 - फोटो : Freepik

खास बात यह है कि दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के रजिस्टर्ड बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को डीडीए 25% डिस्काउंट पर फ्लैट देगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी भी इस स्कीम का लाभ ले सकेंगे।

भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए जरूरी था वीजा और पासपोर्ट, बिना इसके नहीं मिलती थी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
DDA Special Housing Scheme 2025 Registration Started DDA Offering Flats At Rupees 8 Lakhs
DDA Housing Scheme 2025 - फोटो : Freepik

इस स्कीम के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है। इस स्कीम की रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये है। वहीं, बुकिंग फीस 50,000 रुपये देनी होगी। इन फ्लैटों की कीमत की शुरुआत 8.65 लाख रुपये से हो रही है।

विज्ञापन
DDA Special Housing Scheme 2025 Registration Started DDA Offering Flats At Rupees 8 Lakhs
DDA Housing Scheme 2025 - फोटो : Freepik

आप इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस टोल-फ्री नंबर 1800110332 पर कॉल करके भी स्कीम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed