फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें कब शुरू होगी योजना

Mon, 13 Jul 2026 08:48 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 13 Jul 2026 08:48 PM IST
सार

Mahila Samriddhi Yojana New Name: दिल्ली में महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने के योजना की घोषणा कर दी है। बता दें कि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें हैं, जिसके बारे में सभी दिल्ली वासियों को जानना चाहिए।

विज्ञापन
Delhi Lakshmi Yojana: Delhi Women to Receive Rs 2500 Every Month, Know Eligibility and Launch Date
Delhi Lakshmi Yojana 2026 - फोटो : AI

दिल्ली सरकार ने अपनी 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर अब 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है और इस नए प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। इस ऐतिहासिक योजना के तहत दिल्ली की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की बड़ी आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। सरकार का मुख्य लक्ष्य रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस बेहतरीन योजना को पूरे राज्य में लागू करना है। 



बता दें कि इस योजना के शुरू होने से दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस योजना के नियम और शर्तें क्या हैं।

Delhi Lakshmi Yojana: Delhi Women to Receive Rs 2500 Every Month, Know Eligibility and Launch Date
दिल्ली में 10 साल से रहना है जरूरी - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली में 10 साल से रहना है जरूरी
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो पिछले कम से कम 10 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी हैं। सरकार ने यह कड़ा नियम इसलिए बनाया है ताकि दिल्ली में लंबे समय से रह रही जरूरतमंद और स्थानीय महिलाओं को ही इस आर्थिक मदद का सीधा लाभ मिल सके।

Delhi Lakshmi Yojana: Delhi Women to Receive Rs 2500 Every Month, Know Eligibility and Launch Date
सालाना कमाई 2.5 लाख से कम होना अनिवार्य - फोटो : Adobe Stock

सालाना कमाई 2.5 लाख से कम होना अनिवार्य
योजना का लाभ पाने के लिए महिला के पूरे परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह कदम गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है ताकि वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Lakshmi Yojana: Delhi Women to Receive Rs 2500 Every Month, Know Eligibility and Launch Date
एक परिवार से केवल एक महिला को मिलेगा लाभ - फोटो : AdobeStock

एक परिवार से केवल एक महिला को मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना के नियमों के अनुसार, प्रत्येक परिवार की सबसे बड़ी महिला ही इस योजना के लिए पूरी तरह पात्र मानी जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि एक राशन कार्ड या एक परिवार से केवल एक ही महिला को हर महीने 2,500 रुपये की यह पेंशन जैसी राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Delhi Lakshmi Yojana: Delhi Women to Receive Rs 2500 Every Month, Know Eligibility and Launch Date
साफ छवि और कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो - फोटो : Adobe Stock
साफ छवि और कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो
योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करने वाली महिला का समाज में रिकॉर्ड बिल्कुल साफ होना चाहिए। अगर किसी महिला के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड (पुलिस केस) पाया जाता है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो अभी से जरूरी कागजात जुटाना शूरु कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed