Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Does Voltage Stabilizer Increase Electricity Bill: Truth Behind Power Consumption and Smart Saving Tips
{"_id":"6a54ff20a45c3a4047033dfc","slug":"does-voltage-stabilizer-increase-electricity-bill-truth-behind-power-consumption-and-smart-saving-tips-2026-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Power Saving Tips: क्या घर में स्टेबलाइजर लगाने से सच में ज्यादा आता है बिजली का बिल? जानें असली सच","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Power Saving Tips: क्या घर में स्टेबलाइजर लगाने से सच में ज्यादा आता है बिजली का बिल? जानें असली सच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:37 PM IST
सार
Stabilizer No Load Loss: अक्सर जब घरों में स्टेबलाइजर लगवाने की बात आती है तो बहुत से लोग इस डर से नहीं लगवाते हैं कि उनका बिजली बिल बढ़ जाएगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि क्या सच में स्टेबलाइजर से बिजली बिल बढ़ जाती है?
विज्ञापन
1 of 5
क्या स्टेबलाइजर से बिल बढ़ता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल लगभग हर घर में टीवी, फ्रिज और एसी जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल किया जाता है। मगर बहुत से लोगों के मन में यह सवाल हमेशा रहता है कि क्या स्टेबलाइजर लगाने से बिजली का बिल ज्यादा आता है? कुछ लोग तो बिल बढ़ने के डर से इसका इस्तेमाल करने से भी कतराते हैं।
सच बात यह है कि स्टेबलाइजर बिजली की खपत जरूर करता है, लेकिन यह आपके उपकरणों को खराब होने से भी बचाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि स्टेबलाइजर और बिजली बिल का आपस में क्या कनेक्शन है।
2 of 5
AC Stabilizer
- फोटो : AI
स्टेबलाइजर की अपनी खुद की बिजली खपत
स्टेबलाइजर जब ऑन रहता है, तो वह वोल्टेज को बराबर बनाए रखने के लिए खुद भी थोड़ी बिजली खर्च करता है। इसे तकनीकी भाषा में 'नो-लोड लॉस' कहते हैं। एक सामान्य स्टेबलाइजर अपनी क्षमता के हिसाब से रोजाना करीब 2 से 5 प्रतिशत तक बिजली की खपत कर सकता है, जो आपके कुल बिल में बहुत मामूली बढ़त पैदा करता है।
3 of 5
स्टैबलाइजर लगवाना जरूरी
- फोटो : AI
पुराने और नए स्टेबलाइजर में बड़ा अंतर
अगर आपके घर में वर्षों पुराना या लोकल स्टेबलाइजर लगा है, तो वह बहुत ज्यादा बिजली खा सकता है क्योंकि उसकी कार्यक्षमता कम होती है। इसके विपरीत, आजकल बाजार में आने वाले आधुनिक डिजिटल और ऑटोमैटिक स्टेबलाइजर बेहद स्मार्ट होते हैं। ये नए जमाने के स्टेबलाइजर बिजली की बर्बादी को लगभग ना के बराबर कर देते हैं और जेब पर भारी नहीं पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या फ्रिज में भी जरूरी है स्टेबलाइजर
- फोटो : AI
उपकरणों को खराब होने से बचाकर बड़ी बचत
भले ही स्टेबलाइजर थोड़ी सी बिजली लेता है, लेकिन यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से आपके लाखों रुपये के एसी और फ्रिज को फुकने से बचाता है। जब वोल्टेज सही मिलता है, तो आपके उपकरण भी कम बिजली में बेहतर कूलिंग देते हैं। इसलिए, स्टेबलाइजर द्वारा की गई मामूली बिजली खपत, बड़े नुकसान के मुकाबले बहुत छोटी बचत है।
विज्ञापन
5 of 5
बिजली बिल कम रखने के आसान उपाय
- फोटो : Adobe Stock
बिजली बिल कम रखने के आसान उपाय
अगर आप चाहते हैं कि स्टेबलाइजर के कारण बिल न बढ़े, तो हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाला या कॉपर वाइंडिंग वाला स्टेबलाइजर ही खरीदें। इसके अलावा, जब आप एसी या टीवी का इस्तेमाल न कर रहे हों, तो केवल रिमोट से बंद करने के बजाय मेन स्विच से स्टेबलाइजर को भी ऑफ कर दें। ऐसा करने से उसकी बेवजह की बिजली खपत पूरी तरह रुक जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।