सब्सक्राइब करें

Flight Ticket Price On Holi: होली पर अपनों को रंग लगाना पड़ेगा महंगा! आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Feb 2026 02:02 PM IST
सार

Flight Ticket Price Increase: होली के त्योहार में अब एक हफ्ता बाकी है, ऐसे में ट्रेनों के टिकट फुल हो चुके हैं। वहीं फ्लाइट्स के दाम आसमान छूने लगे हैं। 

विज्ञापन
flight ticket price increase due to holi festival pune delhi ahmedabad to agra flight
होली पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम - फोटो : अमर उजाला
Holi Par Flight Ticket ka Price Kitna Badh Gaya: होली का त्योहार रंग, गुलाल और उमंग का प्रतीक है। इस साल 4 मार्च, 2026 को होली मनाई जाएगी, इसलिए लोग फरवरी के आखिर में अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और होली के बाद वापसी की तैयारी करेंगे। त्योहार के चलते अब फ्लाइट टिकट की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है।


फरवरी के आखिरी दिनों और होली के तुरंत बाद यानी 26, 27, 28 फरवरी और 5, 6, 7 मार्च के दौरान एयरलाइन कंपनियों ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। लोग अगर बिना योजना के टिकट बुक करेंगे तो महंगे किराए चुकाने पड़ सकते हैं। यहां इस लेख में हम आपको एक अनुमानित राशि बताएंगे, कि किस शहर से कहां तक का किराया कितना बढ़ गया।

 
Trending Videos
flight ticket price increase due to holi festival pune delhi ahmedabad to agra flight
होली पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम - फोटो : Adobe stock
नजर डालें बढ़े हुए किराये पर
 
  • पुणे से आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए 27 फरवरी को टिकट की कीमत ₹13,854 और 28 फरवरी को ₹13,434 है। मार्च में 1 मार्च को यह बढ़कर ₹19,561 हो जाता है। इसी तरह, पुणे से नई दिल्ली की फ्लाइट में 27 फरवरी को ₹7,647 और 28 फरवरी को ₹9,618 का किराया है।
  • नई दिल्ली से गोरखपुर की फ्लाइट के लिए 27 फरवरी को ₹6,178 और 28 फरवरी को ₹8,979 का किराया है। मार्च के पहले सप्ताह में 1 मार्च को यह ₹8,979 तक बढ़ जाता है। वहीं नई दिल्ली से पटना की फ्लाइट का किराया 27 फरवरी को ₹8,707 और 28 फरवरी को ₹10,679 है।
  • मुंबई से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए फरवरी के आखिरी दिनों में टिकट ₹15,498 और ₹15,457 हैं। मार्च में 1 मार्च से कीमत धीरे-धीरे कम होकर 3 मार्च को ₹10,418 और 4 मार्च को ₹7,058 रह जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
flight ticket price increase due to holi festival pune delhi ahmedabad to agra flight
होली पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम - फोटो : Adobe stock
सामान्य तौर पर कितना होता है किराया ?

सामान्य किराए की तुलना करें तो पुणे से दिल्ली का किराया ₹4,000–₹7,000, दिल्ली से गोरखपुर ₹3,000–₹6,000, दिल्ली से पटना ₹4,000–₹7,000, मुंबई से पटना ₹6,000–₹10,000 और पुणे से आगरा (Indirect) ₹6,000–₹12,000 के बीच रहता है।

 
flight ticket price increase due to holi festival pune delhi ahmedabad to agra flight
होली पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम - फोटो : Adobe stock
इतने गुना बढ़ा किराया

कुल मिलाकर बात करें तो होली के आस-पास 26, 27, 28 फरवरी और 5, 6, 7 मार्च को फ्लाइट किराया सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 1.5 से 3 गुना तक ज्यादा दिखाई दे रहा है। यदि आप 6 या 7 मार्च को यात्रा कर रहे हैं तो किराया अधिक होने के कारण बजट प्लानिंग करना जरूरी है। साथ ही एयरलाइन ऑफ़र और कैशबैक विकल्पों की जांच करके भी आप कुछ पैसे बचा सकते हैं।

 
विज्ञापन
flight ticket price increase due to holi festival pune delhi ahmedabad to agra flight
होली पर आसमान छू रहे फ्लाइट टिकट के दाम - फोटो : Adobe stock
क्यों इतना बढ़ा दाम?

हवाई किराया बढ़ने का मुख्य कारण ट्रेनों में कंफर्म टिकट की कमी है। प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और अधिक भीड़ के चलते कई यात्री अपनी यात्रा के लिए फ्लाइट का विकल्प चुन रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप फ्लाइट की मांग अचानक बढ़ जाती है, और एयरलाइन कंपनियां मांग के हिसाब से टिकट के दाम बढ़ा देती हैं।

इसके अलावा होली के आसपास यात्रा के पीक डे होने के कारण एयरलाइन कंपनियों द्वारा सप्लाई-डिमांड नियम लागू किया जाता है। कम सीटों और बढ़ी मांग के कारण टिकट की कीमत सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना महंगी हो जाती है। इसलिए त्योहारों के समय फ्लाइट का किराया हमेशा अधिक रहता है और यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से प्लान करने की सलाह दी जाती है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई फ्लाइट किराए की जानकारी सार्वजनिक और एयरलाइन वेबसाइटों से एकत्रित की गई है और ये लगभग अनुमानित किराया दर्शाती है। वास्तविक टिकट कीमतें एयरलाइन, बुकिंग समय, सीट उपलब्धता और अन्य कारकों के अनुसार अलग हो सकती हैं। इस जानकारी का उपयोग केवल सूचना और योजना बनाने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए। किसी भी बुकिंग या भुगतान से पहले आधिकारिक एयरलाइन या ट्रैवल प्लेटफॉर्म से किराए की पुष्टि अवश्य करें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed