सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana: सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Government Free Gas Connection Know About PM Ujjwala Yojana Free Gas Cylinder Apply Online Process in Hindi
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Amar Ujala

PM Ujjwala Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। देश में अभी भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं है।



ये महिलाएं आज भी लकड़ी, उपले या दूसरे साधनों का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करती हैं। ऐसे में खाना बनाते समय रसोई घर में काफी धूंआ हो जाता है। इस कारण महिलाओं को खाना बनाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है।

देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप उज्ज्वला योजना में आवेदन करके मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती हैं।

Trending Videos
Government Free Gas Connection Know About PM Ujjwala Yojana Free Gas Cylinder Apply Online Process in Hindi
PM Ujjwala Yojana - फोटो : i stock

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको  योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर विजिट करना है। उसके बाद योजना में आवेदन करने के विकल्प का चयन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Government Free Gas Connection Know About PM Ujjwala Yojana Free Gas Cylinder Apply Online Process in Hindi
PM Ujjwala Yojana - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर आपकी स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलकर सामने आ जाएगा। यहां आपको इंडेन, एचपी और भारत गैस किसी एक डिस्ट्रीब्यूटर जिसकी आप सुविधा लेना चाहते हैं। उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

Government Free Gas Connection Know About PM Ujjwala Yojana Free Gas Cylinder Apply Online Process in Hindi
PM Ujjwala Yojana - फोटो : i stock

इस प्रोसेस को करने के बाद आपको वेबसाइट पर पूछी गई सभी जरूरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा। डिटेल्स दर्ज करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी वेबसाइट पर अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें। इसके बाद आपके आवेदन को वेरीफाई किया जाएगा। अगर उसमें किसी प्रकार की त्रुटि नहीं मिलती है। इस स्थिति में आपको गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
Government Free Gas Connection Know About PM Ujjwala Yojana Free Gas Cylinder Apply Online Process in Hindi
PM Ujjwala Yojana - फोटो : i stock

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। इस योजना का फायदा लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed