सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Free Silai Machine Yojana 2022: महिलाओं को मुफ्त में मिल रही है सरकार से सिलाई मशीन, जानिए क्या है पात्रता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Free Silai Machine Yojana 2022 Apply Online, Eligibility All Details in Hindi
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : Istock

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। योजना के तहत सरकार महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। सिलाई मशीन का लाभ उठाकर महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत सरकार देशभर में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत सरकार ग्रामीण और शहरी परिवेश में रह रही गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देकर उनकी आर्थिक दशा में सुधार करना चाहती है। इसी कड़ी आज हम जानेंगे कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन कौन उठा सकता है और इस स्कीम में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है?

Trending Videos
Free Silai Machine Yojana 2022 Apply Online, Eligibility All Details in Hindi
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock

मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी आर्थिक दशा काफी खराब है। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 12 हजार रुपये या उससे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Free Silai Machine Yojana 2022 Apply Online, Eligibility All Details in Hindi
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock

इसके अलावा देश में जो महिलाएं विधवा और विकलांग हैं, वो भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। वहीं इस योजना के तहत मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है।

Free Silai Machine Yojana 2022 Apply Online, Eligibility All Details in Hindi
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock

मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ कोई पुरुष नहीं उठा सकता है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने से पहले आपको पात्रता से जुड़े इन मापदंडों के बारे में पता होना चाहिए।

विज्ञापन
Free Silai Machine Yojana 2022 Apply Online, Eligibility All Details in Hindi
Free Silai Machine Yojana 2022 - फोटो : iStock

देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाकर हर महीने अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। इस योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed