सब्सक्राइब करें

Bike Tips: हॉफ या फुल हेलमेट? जानें सड़क पर आपके लिए कौन सा ज्यादा सुरक्षित है

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 16 May 2026 11:50 AM IST
सार

अक्सर लोगों को हॉफ हेलमेट और फुल हेलमेट को लेकर कंफ्यूजन रहता है, कि कौन सा हेलमेट अधिक सुरक्षित है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस दोनों में से आपके लिए कौन सा हेलमेट बेस्ट है।

विज्ञापन
Half vs Full Face Helmet: Which One Offers Maximum Safety on the Road know in hindi
फुल फेस हेलमेट के फायदे - फोटो : Adobe Stock

Full Face vs Half Face Helmet: सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए हेलमेट को सबसे महत्वपूर्ण कवच माना जाता है। देखा जाए तो बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के हेलमेट मिलते हैं, जिसमें हाफ फेस और फुल फेस हेलमेट होता। कानूनन और तकनीकी रूप से फुल फेस हेलमेट को ही सबसे सुरक्षित माना गया है।



अक्सर लोग स्टाइल, आराम या गर्मी से बचने के लिए हाफ हेलमेट चुन लेते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से दोनों में जमीन-आसमान का अंतर होता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों के पीछे का विज्ञान क्या है और आपके सफर के लिए कौन सा हेलमेट सुरक्षा कवच के लिहाज से अच्छा रहेगा।

Half vs Full Face Helmet: Which One Offers Maximum Safety on the Road know in hindi
फुल फेस हेलमेट के फायदे - फोटो : Adobe Stock

फुल फेस हेलमेट के फायदे

  • दुर्घटना के दौरान लगभग 35% चोटें ठुड्डी और जबड़े पर लगती हैं, फुल फेस हेलमेट इस पूरे हिस्से को सुरक्षित रखता है।
  • यह कानों को पूरी तरह ढकता है, जिससे सड़क का फालतू शोर कम होता है और ड्राइविंग पर ध्यान केंद्रित रहता है।
  • इनता ही नहीं, इसका वाइजर तेज हवा, धूल-मिट्टी, बारिश की बूंदों और उड़ते हुए कीड़े-मकौड़ों से आपकी आंखों की पूरी रक्षा करता है।
Half vs Full Face Helmet: Which One Offers Maximum Safety on the Road know in hindi
हाफ फेस हेलमेट की हकीकत - फोटो : Adobe Stock

हाफ फेस हेलमेट की हकीकत

  • यह सिर्फ आपके सिर के ऊपरी हिस्से को ढकता है, जिससे चेहरा, गाल और ठुड्डी पूरी तरह असुरक्षित रहते हैं।
  • वैसे तो ISI मार्क वाले हेलमेट सुरक्षित होते हैं, मगर ISI मार्क वाले हाफ हेलमेट फुल हेलमेट की तुलना में असुरक्षित होते हैं।
  • बहुत से लोग गर्मियों में वेंटिलेशन की वजह से हाफ हेलमेट खरीदते हैं, लेकिन गर्मियों में इसमें हवा जरूर लगती है, लेकिन गंभीर हादसे के वक्त यह उतना सुरक्षित नहीं रहता है जितना की फुल हेलमेट रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Half vs Full Face Helmet: Which One Offers Maximum Safety on the Road know in hindi
सुरक्षित हेलमेट चुनने के लिए स्मार्ट टिप्स - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षित हेलमेट चुनने के लिए स्मार्ट टिप्स

  • हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित हेलमेट ही खरीदें, क्योंकि लोकल हेलमेट सुरक्षा के लिहाज से अच्छे नहीं होते हैं।
  • हेलमेट पहनते समय उसकी पट्टी को हमेशा टाइट बंद करें, वरना दुर्घटना के समय हेलमेट फेंक देगा यानी अपने आप निकला जाएगा।
  • हेलमेट न तो ज्यादा ढीला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा टाइट, यह आपके सिर पर ठीक से फिट बैठना चाहिए।
विज्ञापन
Half vs Full Face Helmet: Which One Offers Maximum Safety on the Road know in hindi
हेलमेट कितने तरह के होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए करें ये काम 
  • हेलमेट पहनने का मतलब यह नहीं कि आप ओवरस्पीडिंग करें, हमेशा तय गति सीमा में ही बाइक चलाएं।
  • सुरक्षा नियम केवल ड्राइवर के लिए नहीं है, पीछे बैठने वाले को भी फुल हेलमेट पहनना चाहिए।
  • सड़क पर निकलते समय हेलमेट पहनने के साथ-साथ गाड़ी के सभी वैध दस्तावेज भी हमेशा अपने पास रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed